फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   mother son reunion after years through a picture

तस्वीर ने सालों बाद मिलाए बिछड़े मां-बेटे, पढ़ें उनकी कहानी

Mon, 26 May 2014 03:45 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
mother son reunion after years through a picture

नौजवान डेविड गुड की कहानी कुछ अलग है। सालों पहले डेविड के पिता वेनेन्जुऐला के जंगलों में गए थे।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक वहां वो यानोमामी जनजाति के लोगों से मिले और उन्हें उनकी जीवनशैली के साथ ही उस जाति की एक औरत से प्यार हो गया।

उन्होंने सबकी इजाजत से यारिमा नाम की महिला से शादी रचा ली और उसके साथ वापस अपने देश न्यू जर्सी चल गए।

यानोमानी जनजाति की औरत है मां

mother son reunion after years through a picture

शादी के सालों बाद यारिमा ने दो बच्चों को जन्म दिया। सब कुछ न्यू जर्सी में रहकर ठीक ही चल रहा था कि यारिमा ने अपने पति से वापस जंगलों में जाकर रहने की बात कही।

डेविड के पिता ने अपनी पत्नी को पूरी इज्जत दी और उसे वापस जंगल में लौटने की बात पर राजी हो गए। तब डेविड महज 10 साल के ही थे।

तब से हांलाकि डेविड को पता ‌था कि उसकी मां जिंदा हैं, लेकिन मां के बारे में पूछे जाने पर वो यही कहता था कि उसकी मां मर चुकी हैं। बड़ा होने के बाद डेविड पेशे से अपने पिता के नक्‍शेकदम पर चला और उन्हीं की तरह एक ऐन्‍थ्रोपॉलोजिस्ट बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजियम ने मिलवाया

mother son reunion after years through a picture

नौजवान डेविड एक दिन यूं ही किसी आर्ट गैलरी को देखने गए हुए थे। वहां लगी एक तस्वीर में कुछ लोग बैठे थे।

डेविड को वो तस्वीर कुछ जानी-पहचानी सी लगी। उसने जब तस्वीर गौर से देखी तो उसमें बैठी एक महिला को वो पहचान गया। वो कोई और नहीं, उसकी अपनी मां थी।

उसके लिए जैसे उसकी मां सच में मर चुकीं थी। लेकिन उस तस्वीर को देखकर वो फौरन ही उस जंगल में अपनी बूढ़ी मां से मिलने चला गया।

विज्ञापन

अलग हुआ नजारा

mother son reunion after years through a picture

मां से मिलने के बाद दोनों ही मां-बेटे एक-दूसरे को देखते रह गए। डेविड को लगा था कि वो कभी जंगलों में जाकर इस बात का पता नहीं लगाएगा कि उसकी मां कहां हैं और क्या कर रहीं हैं।

लेकिन अपनी मां से मिलकर और उनकी जनजाति के लोगों के बारे में जानकर डेविड इतने खुश हैं कि अब धीरे-धीरे इस जाति की जीवनशैली को समझने और अपनाने की कोशिश कर रहें‌ हैं।

ओएमजी! दो सालों तक चला इस जोड़े का हनीमून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed