फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   mother sews her daughter mouth

बेटी को पहले खिलाया बिल्ली का मल, फिर मुंह को सुई-धागे से सिला

Mon, 20 Oct 2014 04:05 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
mother sews her daughter mouth

हर किसी को अपनी जान से ज्यादा चाहने वाली मां मिले ऐसा जरूरी नहीं। कई ऐसे भी बच्चे हैं जिन्हें मां के नाम पर जिंदगी में धोखा ही मिला है।

विज्ञापन


मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक मिलिए अमेरिका के पेनिनस्लेवानिया की एक मां से जिसने अपनी बेटी का वो हाल किया जिसे सुनकर कोई भी कांप जाए।
विज्ञापन


राना कूपर नाम की औरत पर ये इल्जाम लगा है कि जब उसकी बेटी ने उसका कहा एक काम नहीं किया तो इस पर मां ने उसे ऐसी सजा दी जो बेटी कभी भूले नहीं भूलेगी।

राना की बेटी उसकी सौतेली बेटी थी। रिपोर्ट बताते हैं कि राना अपनी सौतेली बेटी से घर की साफ-सफाई करवाती थी और घर के बाहर की भी।

बनाया बुरा हाल

mother sews her daughter mouth

कहा जा रहा है‌ कि वो अपनी बेटी को तब तक खाने-पीने नहीं देती थी जब तक वो साफ-सफाई का काम ना निबटा ले।

वो उसको टॉयलेट भी नहीं जाने देती थी। रिपोर्ट के मुताबिक राना ने अपनी बेटी को सजा के तौर पर टॉयेलट के अंदर ऊंगली फेरकर उसको चाटने के लिए मजबूर किया।

उसने अपनी बेटी को बिल्ली का मल भी जबरदस्ती खिलाया और इसके अलावा उसे चुप करने के लिए गुस्से में उसके मुंह को सुई-धागे से सिल दिया।

मां के खिलाफ केस दर्ज

mother sews her daughter mouth

मां के ऐसे बर्बर बर्ताव के बाद उसे खिलाफ केस दर्ज हो गया है। राना ने साल 2008 में अपने पति के साथ इस लड़की को गोद लिया था।

वक्त के अपनी बेटी के साथ उसका व्यवहार सौतेला ही होता चला गया। बताया गया कि उसने अपनी बेटी को इस घटना के बाद जान से मारने की कई कोशिशें कीं।

उसने बेटी को बहुत पीटा और तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गई। राना पर ऊपर बेटी को चोट पहुंचाने से लेकर जान मारने के प्रयास समेत कई आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed