{"_id":"5b17b29f4f1c1b6c4d8b50f7","slug":"mother-of-two-leaves-professor-husband-for-bihari-guy-fell-in-love-with-on-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर मामूली सैलरी वाले बिहारी लड़के से हुआ प्यार, छोड़ आई 2 लाख सैलरी वाले पति का घर","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
फेसबुक पर मामूली सैलरी वाले बिहारी लड़के से हुआ प्यार, छोड़ आई 2 लाख सैलरी वाले पति का घर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
फेसबुकिया प्यार के फेर में महिला ने छोड़ी गृहस्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रीवा से एक महिला गायब थी। उसका पति शहर के नामी कॉलेज में प्रोफेसर है और उसके दो बच्चे हैं। पत्नी की खबर नहीं मिली तो वह पुलिस के पास गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन चेक किया तो पता चला वह बिहार के जहानाबाद में है। पति पुलिस को साथ लेकर फौरन पत्नी को ढूंढ़ने निकल पड़ा।
विज्ञापन
जहानाबाद जाकर पता चला कि महिला अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। वह वहां अपने प्रेमी के साथ उसके किराए के मकान में रह रही थी। महिला ने बताया कि दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार हो गया। बस फिर क्या था, महिला ने बिना आगे-पीछे कुछ सोचे सिर्फ दिल की आवाज सुनी और बस्ता उठाकर निकल पड़ी घर से।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने बच्चों का वास्ता दिया, फिर भी महिला नहीं मानी। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, मगर वह जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस के हाथ बंधे थे। पति को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वैसे तो इस पूरी घटना पर ताज्जुब होता है, मगर लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि महिला ने क्या सोचकर दो लाख की तनख्वाह पाने वाले प्रोफेसर पति को छोड़कर आठ हजार रुपये कमाने वाले मोबाइल सर्विस सेंटर में काम करने वाले लड़के को चुना?
किसी ने सच कहा है, प्यार वाकई अंधा होता है...
किसी ने सच कहा है, प्यार वाकई अंधा होता है...