होटल जहां शेरों के साथ है खाना और भालुओं के बीच है नहाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आपने सोचा था ऐसे होटल के बारे में जहां आप प्रकृति की गोद में भी रहें और बिना किसी डर सबसे भयावह जानवरों के साथ छुट्टियों के मजे भी लें?
डेली मेल के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा में नेशनल जू एण्ड अक्वेरियम में जल्द ही एक लॉज खुलने वाला है। बढ़िया बात ये है कि जू के अंदर खुला ये होटल आपको जानवरों के बीचोबीच रखेगा, वो भी एकदम सुरक्षित।
इसे बनाया ही इस तरीके से गया है कि सभी जानवरों के माहौल के बीचोबीच आप रहेंगे। आपके लॉज के चारों तरफ ये जानवर घूमते रहेंगे।
नहा भी सकेंगे और खा भी सकेंगे इनके साथ
इस लाउंज में कुल 18 कमरें हैं। सभी पूरी तरह से शीशे के काफी मोटे पैनल से घिरे हुए हैं। तो आराम से भालूओं, शेरों और जिराफ जैसे विशालकाय जानवरों के अपने होटल के कमरों से देख सकते हैं।
इनके सामने होने के बाद भी नहा सकते हैं और शेरों के साथ बने एक अलग सेक्शन में बैठकर खा भी सकते हैं।
यही नहीं, जंगल के पीछे बने पहाड़ों और लेक्स का भी मजा ले सकते हैं। आपको ऑस्ट्रेलिया में रहकर ऐसा लगेगा जैसे की आप अफ्रीका में सफारी के मजे ले रहें हैं। ये अद्भुत है।