फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Michael Jackson Had Special Shoes For Moonwalk And 45 degree dance

आखिर कैसे 45 डिग्री पर झुककर डांस कर लेते थे माइकल जैकसन, जानें उनका सीक्रेट

Wed, 29 Aug 2018 10:59 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Wed, 29 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson Had Special Shoes For Moonwalk And 45 degree dance
Michael Jackson

डांस करने वाला या माइकल जैक्सन को पसंद करने वाला कौन-सा व्यक्ति ऐसा होगा जिसने उनके जाने माने डांस स्टेप की नकल करने की कोशिश नहीं की होगी?लेकिन 1987 में जारी म्यूज़िक वीडियो "स्मूथ क्रिमिनल" में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो करना किसी के लिए आसान कतई नहीं है। इस स्टेप में माइकल जैक्सन सीधे खड़े रहते हैं और वो इसी मुद्रा में अपने शरीर को 45 डिग्री के कोण में आगे की तरफ झुकाते हैं।

विज्ञापन

जूतों में छिपा राज़

Michael Jackson Had Special Shoes For Moonwalk And 45 degree dance
Michael Jackson - फोटो : BBC/Manjul Tripathi

वैज्ञानिक हमेशा से इस बात की चर्चा करते रहे हैं कि माइकल जैक्सन ऐसा कैसे कर पाते थे। दरअसल न्यूरोसर्जनों की एक टीम ने जैक्सन के इस डांस स्टेप का अध्ययन किया है। उनका कहना है कि उनके डांस का राज़ उनके जूतों में था जो उनके पैरों को ज़रूरी ताकत देता था।  जर्नल ऑफ़ न्यूरोसर्जरी में प्रकाशित अपने शोध में मंजुल त्रिपाठी और चंडीगढ़ के ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड मेडिकल रिसर्च के उनके साथी कहते हैं कि, "कई अच्छे डांसर, जिनके पैर काफी मज़बूत होते हैं वो भी इस स्टेप को करते वक्त केवल 25 या फिर अधिकतम 30 डिग्री के कोण मे ही झुक सकते हैं। लेकिन माइकल जैक्सन इस स्टेप में 45 डिग्री का कोण आसानी से बना लेते थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

नामुमकिन है जैकसन की इस स्टेप की नकल

Michael Jackson Had Special Shoes For Moonwalk And 45 degree dance
Michael Jackson - फोटो : BBC/Manjul Tripathi
किसी ने उनकी नकल करने की कोशिश भी की तो उन्होंने महसूस किया होगा कि ऐसे करते वक्त टांगों से पिछले हिस्सों की मांसपेशियों पर अधिक दवाब पड़ता है लेकिन रीढ़ की हड्डी़ पर उतना दवाब नहीं पड़ता। मंजुल त्रिपाठी कहते हैं कि इस कारण माइकल जैक्सन की सबसे बेहतर नकल करने वाले के लिए आगे की तरफ ठीक उनकी तरह झुकना लगभग नामुमकिन है।

लेकिन जैक्सन के लिए ऐसा करना आसान था क्योंकि उनके लिए इस कारनामे को अंजाम देने के लिए ख़ास जूते थे।

विज्ञापन

जूतों में क्या था खास?

Michael Jackson Had Special Shoes For Moonwalk And 45 degree dance
माइकल जैक्सन
उनके जूतों में वी-आकार का एक टुकड़ा लगा होता था जो ज़मीन से निकली एक कील पर ठीक से फिट हो जाता था। इस कारण जैक्सन सामने की तरफ आसानी से झुक पाते थे। लेकिन इससे पहले उन्हें ऐसा करने के लिए कमर पर बांधने वाली सुरक्षा रस्सियों की ज़रूरत होती थी।माना जाता है कि माइकल जैक्सन और हॉलीवुड में काम कर चुके उनके दो साथी अमरीकी अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाए गए ख़ास जूतों से प्रेरित थे। ये जूते किसी भी सतह पर आसानी से चिपक जाते थे और शून्य गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में भी व्यक्ति को सतह पर ही रखने में मदद करते थे।

हालांकि जानकार मानते हैं कि ऐसे जूतों के साथ भी शरीर को एक कोण पर कुछ देर के लिए रखना आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए आपको अपनी टांगों, रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों की मज़बूती की ज़रूरत होती है। मंजुल त्रिपाठी कहते हैं, "माइकल जैक्सन के कई फैन और खुद हमने भी उनके इस स्टेप की नकल करने की कई बार कोशिश की है लेकिन हर बार हम गिर पड़े। "ये करना आसान नहीं। आपकी टांगों के साथ-साथ आपकी कमर की मांसपेशियां भी इसका दवाब झेलने के लिए तैयार होनी चाहिए।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed