फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   meet 8 year old who had earned 8 crore rupees

8 साल का बच्चा, कमाता है आठ करोड़ रूपए!

Fri, 26 Sep 2014 10:40 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
meet 8 year old who had earned 8 crore rupees

हम अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि कितनी मेहनत करने के बाद हमें सैलेरी मिलती है। काम के लिए दिन भर का ज्यादातर वक्त में बीत जाता है।

विज्ञापन


हम इस बात पर भी कई बार खिलस जाते हैं कि हमें हमारे पसंद के काम के लिए वक्त नहीं मिल पाता। लेकिन, एक बच्चा ऐसा भी है जो बस खेलता है और खेल-खेल कर ही अब बन चुका है आठ करोड़ रूपयों का मालिक।
विज्ञापन


जी हां, पेरेंटडिश में छपी खबर के मुताबिक आठ साल का इवन नए खिलौनों को टेस्ट करने का काम करता है। वो हर लॉन्च हुए खिलौने को जांचता है और उसकी कमियों के साथ खूबियां भी गिनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब पर बनाया चैनल

meet 8 year old who had earned 8 crore rupees

जब वो खिलौनों से खेलता है और उसे टेस्ट कर रहा होता है, तो उसके माता-पिता उसकी वीडियो बनाते हैं। ऐसा करने के बाद उसे इवनट्यूबएचडी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर देते हैं।


आपको हैरत होगी जानकर इस चैनल के आठ लाख से भी ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं। इसके साथ ही इवन के यूट्यूब चैनल 1 मिलियन से ज्यादा पेज व्यूज हैं।

अब ये चैनल इतना पॉपुलर है कि इवन आठ साल की उम्र में ही लगभग आठ करोड़ रूपए का मालिक है। ये सब कैसे शुरू हुआ, पीछे की कहानी और भी मजेदार है।

पापा-बेटे ने बनाया था प्लान

meet 8 year old who had earned 8 crore rupees

इवन के पिता जेर्ड ने बताया कि ये सब तीन सालों पहले शुरू हुआ था जब जेर्ड कुछ स्टॉप मोशन वीडिसोज एंग्री बर्ड मॉड्ल्स की मदद से बना रहे थे।

उस समय इवन की उम्र केवल पांच साल थी और तभी उसने अपने पापा को इस वीडियो को ऑनलाइन डालने का आइडिया बताया। तब इवन ऐसा करके अपने दोस्तों को दिखाना चाहता था।

जेर्ड ने ऐसा ही किया और धीरे-धीरे ऐसे कई वीडियोज इवन की मदद से बनाने लगे। वो जबरदस्त हिट रहे। लेकिन जेर्ड ने बताया कि कमाई का ज्यादातर हिस्सा वो अपने बेटे इवन और बेटी की युनिवर्सिटी पढ़ाई में डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed