महिलाओं का रनिंग पार्टनर बन ये लड़का कमाता है हजारों रुपए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर हम आपसे कहें कि आपको अपनी हॉबी को हर रोज कमाने में इस्तेमाल करना हो, तो कैसा लगेगा?
मिलिए एक ऐसे ही लड़के से जो खेल-कूद में खासी दिलचस्पी रखता है और दौड़ लगाना उसका सबसे पसंदीदा काम है।
इचाइनासिटीज में छपी खबर के मुताबिक चीन के जीजियांग प्रांत में रहने वाला 20 साल का लिन नान हर रोज दौड़ता है।
उसके दिमाग में इस बात का ख्याल आया कि क्यों ना लोगों से संपर्क किया जाए और जो लोग अकेले दौड़ लगाते हैं, उनका पार्टनर बन रुपए भी कमाए जाएं।
लिन ने सबसे पहले अपना एक ब्लॉग बना लिया। ब्लॉग की मदद से उसे कई लोगों ने संपर्क किया जिन्होंने माना कि सुबह दौड़ लगाते हुए वो अकेला महसूस करते हैं और इसलिए उन्हें पार्टनर की तलाश है।
मिल गए ग्राहक
फिर क्या था, लिन को भी दौड़ लगाते हुए पार्टनरों की तलाश रहती थी औइ इस तरह से उसे अपने लिए कई ग्राहक भी मिल गए।
उसके ग्राहकों में सामान्य तौर पर महिलाएं ही होती हैं। वो छात्र-छात्राओं के साथ भी दौड़ता है। वो हर घंटे की दौड़ से 15 युआन यानी के लगभग 151 रुपए कमाता है।
महीने भर की दौड़ से वो लगभग 30 हजार रुपए जुटा लेता है। उसने कहा कि वो खुद ये काम करता है इसलिए एक दिन में सीमित शक्ति के साथ एक या दो लोगों को ही डील कर पाता है।