फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man whp preseved his nails for 36 years

हैरतअंगेज! 36 सालों से अपने नाखून इकठ्ठा कर रहा है ये शख्स

Mon, 25 Aug 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
man whp preseved his nails for 36 years

इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो आपको अपनी अजीबोगरीब आदतों या फिर शौक से हैरत में डाल देते हैं।

विज्ञापन


एक ऐसा ही आदमी ये भी। अमेरका के लुसियाना में रहने वाले 58 साल के रिचर्ड गिबसन पिछले 36 सालों से अपने नाखूनों को काटकर संजोते हैं।

डेली मेल के मुताबिक इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। ये उनका अपना शौक है। ऐसा करना उन्हें खासा पसंद है। लोग अक्सर अपनी खास चीजों को संजोकर रखते हैं।

ये किसी के लिए ट्रॉफी होती है तो किसी के लिए कोई फोटो, लेकिन रिचर्ड के लिए तो उसके नाखून ही हैं।

उनका कहना है कि साल 1978 के फरवरी माह से उन्होंने अपने नाखून काटकर फेंके ही नहीं। 

पत्नी थी परेशान

man whp preseved his nails for 36 years
हफपोस्ट से बात करते हुए रिचर्ड ने बताया कि पेशे से वो एक ऑयल इंवेस्टर हैं और उनकी इस आदत के बारे में उनकी पूर्व पत्नी को भी खबर थी।

उनकी पत्नी अपने पति की इस आदत से बेहद परेशान थी। रिचर्ड अपने नाखूनों को एक डिब्बे में भरकर रखतें हैं और वो अब गले तक भर चुका है।

रिचर्ड ये भी कहते हैं की उनकी पूर्व पत्नी उनसे नाखूनों को छुपाकर रखने को कहती थी। मेहमानों के सामने तो वो डिब्बा जैसे गलती से भी नहीं आना चाहिए था।

रिचर्ड रिपलीज बीलीव इट ऑर नॉट बुक के बड़े शौकीन हैं। इस बात से रिचर्ड को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी एक आदत

man whp preseved his nails for 36 years

रिचर्ड के लिए ये बुक बहुत ही खास है। उसमें भी लोगों के ऐसे शौकों के बारे में बताया जाता है जिसे देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएं।

शो से इंस्पायर होकर रिचर्ड अब खुद वो काम कर चुकें हैं कि वो भी रिपली का हिस्सा बन सकते हैं।

उन्होंने आगे जोड़ा कि रिपली ने उनके इस आदत को शेयर किया और अपनी नई सीरीज में जोड़ लिया है।

अब वो रिपली के लिए इन कॉलमों को कंपाइल कर बुक की शक्ल देंगे।


इसको लेकर वो बेहद खुश हैं। उन्होंने खुलासा कि नाखूनों के साथ ही रिपली के कई दिलचस्प किस्सों के 70000 हजार से भी ज्यादा कॉलम संभालकर रखें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed