टाइगरों को मार पीता था खून, खा जाता था प्राइवेट पार्ट भी
डेली मेल के मुताबिक ग्वांगजी प्रांत के एक कोर्ट ने जी पैट नाम के अमीर बिजनेसमैन को 13 साल की कैद सुनाई है।
जी पैट पर ये आरोप सिद्घ पाया गया कि उसे एक अजीबोगरीब हॉबी थी। खाली समय में वो टाइगरों को मरवाता था, फिर अपने घर में ही उनकी हड्डियां ग्रिल करता था, उनके मीट और खून को शराब में मिलाकर पीता था।
यही नहीं वो तो टाइगरों के गुप्तांग को स्टोर कर फिर उन्हें खाने का भी आदी था। टाइगरों की जबरान जाने लेने और फिर उनके गुप्तांग खाने जैसी बात को सही पाकर उसे सजा दे दी गई है।
मारा और बनाया वीडियो
जांच में पाया गया कि ये पूरा काम गुपचुप करने वाले जी ने पिछले साल तीन बार 15 लोगों के साथ मिलकर एक ऐसा ट्रिप प्लान किया जिसमें उसने कई टाइगरों को मारा और मरवाया।
टाइगरों को काटते हुए उसने वीडियो भी बनाया। पुलिस को उसके फ्रिज से मरे हुए टाइगरों के मीट के टुकड़े, हड्डियां और प्राइवेट पार्ट भी मिले।
उन सभी टुकड़ों का जब्त करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उसने अन्य साथियों को भी हिरायत में ले लिया गया।
तीन गुप्तांग खाए
जांच के बाद की पूछताछ में जी ने माना कि उसने तीन टाइगरों के प्राइवेट पार्ट को खाया है और कई लीटर उनका खून भी पिया है।
टाइगरों को मारने के साथ ही जी और उसके साथियों पर पोचिंग का भी आरोप लगा है। गिरफ्तारी के साथ ही उस पर 25000 डॉलर तक का जुर्माना भी लगा है।
बतातें चलें कि चीन में ऐसी पुरानी मान्यता है कि सेक्स के दौरान परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए अगर आदमी टाइगर के गुप्तांग खाता है, तो उसका परिणाम अच्छा होता है।