ये कैसी सनक? काट डाला बीवी और बच्चों का गला
आज कल फुटबॉल फीवर हर किसी के सर चढ़कर बोल रहा है। फुटबॉल के मैच देखने वाले दीवाने इन दिनों हर चीज को भुला बस मैच देखने के लिए आतुर हो रहें हैं।
इटली के कार्लो लिसी को इंगलेंड वर्सस इटली का वर्ल्ड कप मैच देखने जाने था। लेकिन रात का वक्त था और कार्लो के बाकी सभी दोस्त उसका पब में जाने के इंतजार कर रहे थे।
मिरर के मुताबिक मैच देखने से निकलने के पहले कार्लो को अपनी पत्नी और बच्चों पर बहुत गुस्सा आई।
मार डाला
इसके बाद उसने गुस्से में अपनी पांच साल की बेटर जूलिया और सिर्फ 20 महीने के बेटी गैब्रिले को भी मार डाला। इसके बाद वो बड़े आराम से पब पहुंचा।
वहां वो अपने दोस्तों से मिला और फिर वहां से मैच देखने के लिए निकल पड़ा।
मामला पहुंचा पुलिस में
जब तीन हत्याएं करने का मामला पुलिस के पास पहंचा तो कार्लो अपने आप को बचाने के लिए कुछ भी न कह सका।
उसने बस पुलिस को इतना बताया कि वो किसी और महिला से प्यार करता था और अपनी बीवी-बच्चों से नफरत।
इसलिए वो अपने प्यार और दोस्तों के साथ ज्यादातर वक्त बिताना चाहता था। इसलिए उसने पहले उस दिन उनका कत्ल किया और फिर आराम से जाकर मैच के मजे लिए।
इस आदमी ने लड़कियों के कपड़ों से लेकर अन्तर्वस्त्र, किसी को नहीं छोड़ा!