फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man sentenced 200 years in jail

पोती से रेप के आरोप में कोर्ट ने इसे दी 200 सालों की कैद!

Sun, 25 Jan 2015 09:49 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
man sentenced 200 years in jail

रिश्तों को कलंकित करने की कहानियां तो आप हर रोज पढ़ते और सुनते हैं। लेकिन ये ऐसा ही एक ऐसा मामला है जिसमें दी गई सजा काफी हैरान करने वाली है।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक अमेरिका में मॉन्टैना के नजदीक स्टैंसवीले का रहने वाला है। 55 साल के इस दादा जी ने अपनी ही 11 साल की पोती से बलात्कार किया।
विज्ञापन


जांच हुई तो पाया गया कि 11 साल की बच्ची के गर्भ में 32 हफ्तों का बच्चा पल रहा है। उसका पिता और कोई नहीं बल्कि उसका अपना पर-दादा ही है।

नहीं पता था कैसे होते है प्रेगनेंट?

man sentenced 200 years in jail

11 साल की बच्ची के साथ रेप और उसे प्रेगनेंट कर देने का मामला तब सामने आया जब इस लड़की को घटना हो जाने के कुछ महीनों बाद उल्टी और जी मिचलाने जैसी कई शिकायतें होने लगी।

जब वो डॉक्टर के पास दिखाने गई तो उसने अपनी प्रॉब्लम के बारे में बताया। जांच के परिणाम आने के बाद जब डॉक्टरों ने लड़की से बात की तो उसने बताया कि उसे नहीं पता ये सब कब और कैसे हुआ।

उसने अपने 14 साल के ब्वॉयफ्रेंड के साथ महीनों पहले संबंध बनाने की बात कुबूली। लेकिन जांचों ने बताया कि ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के वजह से वो प्रेगनेंट नहीं हुई बल्कि उसके अपने दादाजी के वजह से हुई है।

लड़की ने बताया कि प्रेगनेंट होने का अहसास कैसा होता है और रेप क्या होता है, उसे नहीं पता। ऐसे में जब बच्ची 32 हफ्तों से प्रेगनेंट थी, इस बात का स्टैंसविले के कोर्ट ने बड़ी संजीदगी से लिया।

माफ करने की सोच भी है गलत

man sentenced 200 years in jail

कोर्ट ने कहा कि 55 साल के इस कलंकित दादा ने 11 साल की पोती का तो यौन शोषण किया ही साथ ही उसकी छोटी बहन का भी वही हाल किया।

इस 11 साल की बच्ची ने पिछले साल अगस्त के महीने में एक बच्चे को भी जन्म दिया। बता दें कि दोनों ही बच्चियों के लिए गार्डियन यही था। पैरेंट होने के बावजूद ऐसी शर्मनाम हरकत करने के लिए कोर्ट ने उसे ताउम्र सजा नहीं उससे भी ज्यादा की सजा दी है।

कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि आने वाले 50 सालों के लिए उसे बिना पेरोल के जेल में ही बिताना है। इसके बाद आने वाले 150 साल और उसे कैद में रहना होगा। कोर्ट इस बात से खासा नाराज था कि इस दादा ने एक पोती से भी संबंध बनाए जिसकी उम्र बस तीन साल ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed