इस शख्स को चाहिए मां, देने को तैयार है करोड़ों की रकम
यह हैरान करने वाली खबर चीन की है। यह शख्स एक महिला को अपनी मां बनाना चाहता है। जिसके लिए यह एक मिलियन यूआन तक देने के लिए तैयार है।
इस शख्स को उस समय कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया। जब वह मां को अडोप्ट करने वाले विज्ञापन के साथ बाजार में घूम रहा था। यह शख्स कोई छोटा बच्चा नहीं बल्कि एक वयस्क इंसान है। फिर भी यह मां को अडोप्ट करना चाहता है।
हालांकि, इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि यह जवान शख्स मां को अडोप्ट क्यों करना चाहता है।
अजीब है इस व्यक्ति की शर्त
वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार, वह शख्स तकरीबन तीस साल का दिखता था। वह स्टूल पर खड़ा होकर, लाल रंग का बोर्ड लोगों को दिखा रहा था। साथ ही एक बर्तन था जिसमें पैसे थे।
इस व्यक्ति ने मां को अडोप्ट करने के लिए एक विज्ञापन भी निकाला है। जैसे किसी वस्तु को बेचने और खरीदने के लिए निकला हो।
विज्ञापन में मां को अडोप्ट करने की तीन शर्ते लिखी थी। विज्ञापन में लिखी पहली शर्त के अनुसार वह ऐसी महिला को मां बनाना चाहता है जिसकी उम्र 57 वर्ष से अधिक हो। महिला शिक्षित होनी चाहिए, यह उसकी दूसरी शर्त है।
तीसरी शर्त कुछ अटपटी है वह जिस महिला को मां बनाना चाहता है उसके पास विदेश घूमने का अनुभव भी हो। इस शख्स की चौथी शर्त है कि उस महिला ने कभी ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ का सेवन न किया हो।