मस्ती की ऐसी हद, एक ही रात में 31 लड़कियों को चूम बैठा ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के दिन भी हम सभी के लिए वाकई याद रखने लायक होते हैं। कभी क्लास अटेंड करना, तो कभी छोड़ देना या फिर जब जी में आया क्लास छोड़ कर मूवी देखने चले जाना या फिर गर्लफ्रेंड के साथ टाइम पास करना।
हम सभी ऐसे मजे कॉलेज के दौरान जरूर उठाते हैं। इसी दौरान ऐसे कई किस्से घटते हैं जो हमेशा हमें याद रहते हैं। लेकिन, मिलिए नॉटिंगघम युनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इस लड़के से जिसकी हरकतें किसी को भी दंग कर सकती हैं। मस्ती के लिए कोई ऐसा भी कर सकता है, हैरान कर देने वाली बात है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 22 का जेम्स हेसलटाइन कैमिस्ट्री का छात्र है। एक गेम के दौरान मिलने वाले चैलेंज का उसने इतनी मस्ती से जिया कि सभी हैरान रह गए। उसने एक ही रात में 31 अलग-अलग औरतों को लिप किस किया। ऐसा उसने रॉक सिटी नाम के एक पब के सामने की सड़क पर किया।
ऐस हरकत की हो गया वायरल
जेम्स ने युनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली कई लड़कियों को एक के बाद एक चूमा। जेम्स का कहना है कि वो एक पागलपन से भरी रात थी जब उसने ऐसा किया। उसने माना कि जिन लड़कियों को उसने चूमा उसमें से कई उसकी अपनी दोस्त हैं।
31 लड़कियों के साथ उसने एक अपने पुरूष मित्र को भी चूमा। ये एक ऐसी हरकत थी जिसे उसके दोस्त ने पूरा शूट किया और स्नैपचैट नाम की फोटो एप पर अपलोड की दिया।
इसके बाद तो ये तस्वीरें कुछ ही घंटों में वायरल हो चुकीं थीं। जेम्स ने माना कि ये एक तरह की बदमाशी थी जिसे उसने और उसके दोस्तों ने एन्ज्वॉय किया। इससे किसी को कोई शिकायत नहीं है और सभी दंग हैं।
अकेले ही लौटना पड़ा घर
इस वीडियो के वायरल होते ही जेम्स जैसे हीरो सा बन गया। लेकिन उसने ये भी कहा कि 31 लड़कियों को चूमने के बाद भी वो अकेला ही घर लौटा। कियी भी लड़की ने उससे आगे रिश्ता बढ़ाने की बात नहीं की।
वहीं इस हरकत को देखकर एक महिला सोशल वर्कर ने कहा कि ऐसे काम नहीं होने चाहिए। ऐसे वीडियो बनाकर शेयर भी नहीं किए जाने चाहिए।
अचानक किसी लड़की को चूमने से पहले उससे पूछना बेहतर होता है और अगर वो वीडियो सोशल प्लैटफॉर्म पर जा रही है तो लड़की से इसकी इजाजत ले लेनी चाहिए।