भरनी थी पैराशूट से उड़ान, अपनी पीठ को ही बना लिया हुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये एक ऐसा शौक है जिसको सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हम कोई मजाक नहीं कर रहें हैं। मॉस्को के बेस जंपर स्टानीस्लाव एकसेनोव का पेशा और शौक बेस जंपिंग तो है ही साथ में उन्हें अजीबोगरीब रूप से बॉडी को पियर्स कराना काफी भाता है।
मिरर में छपी खबर के मुताबिक स्टानीस्लेव ने एक विषेश तरह की पैराग्लाइडिंग करने का मन बनाया।
उन्होंने अपने दोनों ही शौक को कंबाइन कर देने की सोची। इसका मतलब कि उन्होंने अपने ही शरीर पर स्टील के भारी हुक्स को पहले लगवाए, फिर उन्हीं हुक्स में पैराशूट को भी अटैच कर लिया।
ऐसी होगी सवारी
इसका मतलब बिल्कुल साफ था। यानी के अब वो एक ऐसी उड़ान भरने के लिए तैयार थे जिसमें वो तो उड़ेगें ही लेकिन उनके पैराशूट का वजन उनकी अपनी पीठ संभालेगी।
यकीन ये पूरी घटना अपने आप में विचलित कर देने वाली है। उन्होंने इस पूरी घटना को पूरी सफलता के साथ स्विटजरलैंड के कैंटन ऑफ बर्न नाम की जगह पर अंजाम दिया।
ये एक बहुत ऊंची पहाड़ी है जहां से स्टानीस्लेव ने ये उड़ान भरी। दो मिनट तक चलने वाली इस उड़ान को जिसने देखा बस देखता ही रह गया।
नहीं था कोई डर
इसमें कोई दो रास नहीं कि स्टानीस्लेव बेहद एडवेंचर हैं। उन्होंने इस ऊंचाई से उड़ान भरने की जगह भी ऐसी चुनी जहां का इलाका बहुत ही उट-पटान है।
इतनी भयानक जंप लेने के बाद स्टानीस्लेव सुरक्षित फील्ड पर उतरे। आपको बता दें कि स्विटजरलैंड में कई जगहों पर बेस जंपिंग करना बैन है।
बस व्हीलचेयर का सहारा और लगा दी पहाड़ी से छलांग, देखें तस्वीरें
स्पर्म डोनेट करना है इस शख्स का पैशन, अब तक 85 बच्चों का पिता
हैरतअंगेज! 36 सालों से अपने नाखून इकठ्ठा कर रहा है ये शख्स
बेटी को पतला करने के लिए मां की ये हरकत दंग कर देगी आपको