पैंट में छुपाकर ले जा रहा था 51 जिंदा कछुए, आप भी पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग गैर-कानूनी रूप से रूपए कमाने के लिए भी किस हद तक जा सकते हैं, इस खबर को पढ़कर आप जान जाएंगे।
द गार्डियन में छपी खबर के मुताबिक काई जू नाम के ये आदमी कनाडा का रहने है जिसे पुलिस ने उस वक्त धर दबोंचा जब उन्हें उसके शरीर पर अजीबोगरीब मोटापा सा दिखाई दिया।
यूएस फिश एण्ड वाइल्डलाइफ सर्विसा एजेंट के एक सर्विलांस ऑपरेशन के तहत इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। वो डीटरॉयट बॉर्डर की क्रॉसिंग को पार करने वाला था। उसने अपने पैंट और अंडरवियर में 51 कछुए छुपा रखे थे।
बढ़ा जानवरों को स्मगल करने के मामले
एक दौर था जब स्मगलिंग में लोगों के पास से रूपए, गहने, सोना-चांदी या फिर ड्रग्स मिलते थे। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ सालों में लोगों में जानवरों को स्मगल करने का ट्रेंड बढ़ा है।
पुलिस ने कहा कि काई कई तरह के अमेरिकन कछुओं को यूएस और कनाडा से दूर ले जाकर बेचने के फिराक में था। जब तक वो इन कछुओं को बेचता उनके दाम बढ़कर 1500 डॉलर तक के हो जाते हैं।
काई को लिन नाम के एक व्यक्ति के साथ ऐसा पकड़ा गया। लिन के बैग और गाड़ी से 200 जिंदा कछुए साथ ही में पाए गए। अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।