फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man gets eaten alive by anaconda

एनाकॉन्डा के मुंह में जिंदा गया ये आदमी, देखें VIDEO

Tue, 09 Dec 2014 09:10 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
man gets eaten alive by anaconda
क्या कोई एनाकॉन्डा जैसे भयानक जीव के मुंह में जा सकता है? मुंह तो क्या कोई उसके पास तक जाने की हिमाकत ना करे।
विज्ञापन


डेली मेल
के मुताबिक पॉल रोजली नाम के वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर ने दुनियाभर में ये कहकर सुर्खियां बटोर ली थी कि वो एनाकॉन्डा के मुंह में जिंदा जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसा करके वो ये महसूस करना चाहते हैं कि वो एनाकॉन्डा के मुंह में जाने के बाद आखिर लगता कैसा होगा?

उनके इस अनोखे खतरे को डिस्कवरी चैनल शूट कर इटन एलाइव नाम के शो में जल्द ही एयर करने वाला था।

पॉल ने अपने कहे मुताबिक शूट को अंजाम देने के लिए एनाकॉन्डा के मुंह में जाने की हिमाकत भी कर डाली।

पहना स्पेशल स्नेक सूट

man gets eaten alive by anaconda

अब एनाकॉन्डा के मुंह में जाना है और उसके पेट तक पहुंचकर वापस किसी तरह जिंदा भी निकलना हो, तो पहले एक खास किस्म के ‌ड्रेस का होना लाजमी है।

अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए पॉल ने पहले एक विशेष तरह का सांपों वाला सूट पहना। ये ऐसा सूट था जिसमें उनके सिर से लेकर पैर तक, पूरा बदन ढंका हुआ था।

ये शूट साउथ अमेरिका में किया गया। वो एक 20 फीट का गहरे हरे रंग का एनाकॉन्डा था। आप वीडियो में देख सकेंगे कि पॉल ने खुद ही पहले एनाकॉन्डा के तरफ कदम बढ़ाए।

प्रतिक्रिया में एनाकॉन्डा ने पॉल पर झपट्टा मार लिया। उसने देखते ही देखते पॉल को अपने लपेटे में ले लिया। उसे जकड़ लिया और अपने मुंह को पॉल के चेहरे के पास ले जाने लगा ताकि उसे अपना शिकार बना पाए।

लगा कि हाथ टूट जाएगा

man gets eaten alive by anaconda

पॉल ने जैसे ही खुद को एनाकॉन्डा के चंगुल में जाने दिया, उसने महसूस किया कि एनाकॉन्डा उसके हाथ को तोड़कर रख देगा।

एनाकॉन्डा ने ना सिर्फ पॉल के पूरे बदन को जकड़ लिया बल्कि उसे चेहरे को भी अपना खाना बनाने ही वाला ‌था।

तभी पॉल ने अपनी टीम की मदद मांगी। वो जोर से चिल्लाया और एनाकॉन्डा से अलग करने को कहा। उसकी पुकार सुनकर क्रू के कई मेंबर्स वहां पहुंचे और उन्होंने किसी तरह से पॉल को एनाकॉन्डा से अलग किया।

पॉल इस खतरनाक स्टंट के पहले ही चरण में हाथ खड़े करते दिखे। ये इतना कठिन और दर्दनाक था कि चाहते हुए भी वो इस काम को अंजाम नहीं दे पाए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

man gets eaten alive by anaconda

तरोताजा इस वीडियो के जारी होते ही ये वायरल हो गया। लेकिन वी‌डियो को देखते हुए सभी अपने आप को छला हुआ सा महसूस करने लगे।

उनका कहना था कि पॉल तो एनाकॉन्डा के मुंह में जाने वाले थे। लेकिन उन्होंने तो पहले ही हाथ खड़े कर दिए।

कई ने कहा कि वीडियो देखकर उनके वक्त की बरबादी ही हुई है। वहीं ऐसे भी लोगों की कमी नहीं हैं जो पहले से ही पॉल के इस एक्‍शन को लेकर नाखुश थे।

उनका सोचना था कि एनाकॉन्डा का क्या होगा? ऐसे स्टंट होने की वजह कई ऐसे लोग आने लगेंगे जो कुछ ऐसे ही स्टंट्स करने के दावे करने लगेंगे और पॉपुलर होंगे।

बहरहाल, डिस्कवरी के शो आने तक ये एक्‍शन आप तक कितना पहुंचेगा, ये तो हमें नहीं पता, लेकिन अभी के लिए आप देख सकते हैं ये वीडियो।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed