चेहरा नहीं आया पसंद, तो शादी के बाद ही दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच तनाव या परिवारों के बीच झगड़े होने की वजह से आपने तलाक के कई किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या कभी ऐसा तलाक सुना है जिसकी वजह लड़की का चेहरा ही बन जाए?
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक साउदी अरब के मदीना में एक जोड़ा शादी रचा रहा था। शादी एकदम पारंपरिक अंदाज में की जा रही थी।
ये ऐसी शादी थी जिसमें लड़के और लड़की ने एक दूसरे का कभी भी चेहरा नहीं देखा था और परिवार के लिए गए फैसले की वजह से दोनों ने शादी के लिए रजामंदी दे दी थी।
दोनों की शादी होने लगी। दोनों ने हमेशा साथ रहने के वादे को हामी भरी। सभी इस शादी से समारोह में खुश थे। तभी हुआ कुछ हैरतअंगेज।
फोटोग्राफर आया और हुआ बवाल
अब शादी हुई है तो नव-दंपति की फोटो लेना तो बनता ही है। इस जोड़े की तस्वीर लेने के लिए भी समारोह में बुलाया गया फोटोग्राफर दूल्हा-दुल्हन के पास गया।
तस्वीर खिंचवाने के लिए पत्नी ने अपने चेहरे से पर्दा हटाया और पोज करने को तैयार हो गई। तभी पति की नजर उसके पत्नी के चेहरे पर पड़ी।
वो फौरन बौखला गया और भरे समारोह में ये घोषण कर दी कि उसे उसकी पत्नी का चेहरा रास नहीं आया।
उसने अपनी पत्नी से माफी मांगते हुए वहीं के वहीं उसे तलाक दे डाला। बाद में दूल्हे ने दलील दी कि वो शादी से पहले दुल्हन का चेहरा देख नहीं पाया था।
तुम नहीं मेरे सपनों की रानी
तलाक की घोषणा करने के बाद पति का कहना था कि उसकी पत्नी वैसी नहीं दिखती जैसी उसने हमेशा से कल्पना की थी।
इतना कुछ सुनने के बाद अब तलाकशुदा पत्नी वहीं के वहीं बेहोश हो गई। जिस समारोह में दोनों का निकाह हुआ, उधर और वहीं के वहीं तलाक भी।
ये दंग करने वाला मामला था। इसा तरह हाल ही में एक मामला साउदी अरब से ही एक बार फिर आया है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी के वॉट्सएप पर मैसेज का रिप्लाई ना मिलने की वजह से उसे तलाक दे डाला।