इस शख्स के अंडरवियर में मिली 66 चिड़िया, जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यूबा एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक आदमी को अजीबोगरीब ढ़ंग से चलते देखा। पुलिस ने ये भी देखा कि उसका कमर के नीचे वाले हिस्से में कुछ अलग ही तरीके से उठा हुआ था।
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार कहीं से ज्यादा और कहीं से कम उचके होने के कारण पुलिस को इस व्यक्ति पर शक हुआ। उन्होंने फौरन उसे रोक लिया।
बोला झूठ
जब पुलिस ने अमेरिका के लिए रवाना होते इस शख्स को रोका तो उसने उन्हें बताया कि वो चोरी छुपे अपने पोते के लिए एक कबूतर ले जा रहा है।
लेकिन पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और उसने फौरन इस आदमी के पैंट उतरवा ली।
पैंट उतरवाने के बाद वो हैरान रह गए। शायद वो ये सोच रहे थे कि ये बंदा ड्रग्स पैंट या अंडरवियर में छुपाकर ले जा रहा होगा। पर, यहां तो कुछ और ही पता चला।
मिली छोटी-छोटी कई चिड़ियां
उसने अपने पैंट में कई छोटे पाउचेस बना रखे थे और चिड़ियों को शोर करने से रोकने के लिए उन्हें पाउचेस में बंद कर दिया था।
ये सभी चिड़िया हमिंग बर्डस थी जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया। फिर भी, दो चिड़िया जो इस आदमी ने अपने गुप्तांग के पास छुपाई थी वो मरी हुई पाई गई।
मंगल ग्रह पर 17 सालों तक रहा ये शख्स, यकीन न हो तो पढ़ें खबर!