फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   man burns wife ashes into a rocket

अरे बाप रे! पत्नी की राख से बनाया रॉकेट, फिर उड़ाया

Tue, 04 Nov 2014 03:10 PM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
man burns wife ashes into a rocket

घर में किसी के दुनिया से रूकसत हो जाने के बाद माहौल बड़ा गमगीन हो जाता है। तब तो और, अगर वो आपके दिल के बेहद करीब हो।

विज्ञापन


मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक इंगलैंड के डेवन स्थित प्लायमाउथ में रहने वाले गैरी की पत्नी का बीते दिनों कैंसर से निधन हो गया।

अपनी पत्नी को बेहद प्यार कराने वाला गैरी बहुत दुखी था। उसकी पत्नी का नाम ऐनेट मॉन्डर था। लेकिन उसे हमेशा इस बात का एहसास था कि उसकी पत्नी एक जिंदादिल औरत थी और हमेशा लोगों की चहेती भी।
विज्ञापन


तभी उसके दिमाग में अपनी पत्नी को एक अनोखी विदाई देने का तरीका आया। उसने सोचा कि क्यों ने उसके राख से रॉकेट बनाकर उसे हवा में उड़ाया जाए और इस तरह उसे दिल से याद किया जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

राख से बनाया रॉकेट

man burns wife ashes into a rocket

जैसा गैरी ने सोचा उसने वही किया। उसने अपनी मृत पत्नी की राख को पहले फायरवर्कस् की कई चीजों के साथ मिलाया।

उसने उसमें स्पार्कल्स भरे। ये स्पार्कल्स नीले और गोल्ड रंग में थे। गैरी का कहना था कि इस तैयार रॉकेट को उड़ाना अपनी पत्नी का श्रृद्धांज‌लि देने को बेहतरीन तरीका है।

उसको यकीन था कि जिंदगी को पूरे मन से जीने वाली ऐनट की आत्मा को इस तरह की श्रृद्धांज‌लि बिल्कुल पसंद आई होगी।

पत्नी की राख से बने रॉकेट को जब गैरी ने उड़ाया तो वो आकाश में पूरे 2 मिनट तक जला और इसे देखकर गैरी की आंख भर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed