जानवर के एक वार ने ऐसा बनाया हाल, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों जब वार करते हैं तो अक्सर लोगों की जानें चली जाया करती हैं। अगर जान नहीं जाती तो बदन पर चोट के ऐसे गहरे निशान छूट जाते हैं, जिसे जिंदगी भर के लिए आदमी खुद से अलग नहीं कर सकता।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के ग्वांजाउ प्रांत में रहने वाले वू जिजिउ जब 11 साल के थे तभी एक जंगली भेड़िए ने उनपर जानलेवा वार कर दिया था।
उस भयानक मंजर में वू की जान तो बच गई लेकिन जिंदगी हमेशा के लिए खराब हो गई।
पूरा जबड़ा आया बाहर
वू का चेहरा ऐसा बन गया कि वो कहीं आने-जाने लायक नहीं बचा। वो अपने खराब चेहरे के कारण ना तो कभी स्कूल जा पाया और ना ही दोस्त बना पाया।
सबसे दर्दनाक बात तो ये है कि वू ने अपनी इस मुसीबत के साथ जिंदगी के पूरे 56 साल बिता दिए। उसकी शादी भी नहीं हो पाई।
राजी है डॉक्टर
वू के मुंह की ये हालत देखकर डॉक्टरों ने भी इसे एक मुश्किल ऑपरेशन करार दिया है।
उनका कहना है कि वू के दांतों को वापस ठीक जगह पर बिठाना बहुत ही मुश्किल काम है।
उन्होंने बताया कि वू का ऑपेरशन नामुमकिन नहीं है लेकिन इसे करने में अड़चने बहुत आएंगी।