फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   live moth taken out of man's ear

तीन दिन बाद, इस आदमी के कान से निकाला गया जिंदा कीट

Mon, 25 Aug 2014 12:47 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
live moth taken out of man's ear

कीट-पतंगों को तो आप जानते हैं ना? ये छोटे उड़ने वाले जीव होते हैं जिनकी भनभनाने की आवाज हमें परेशान कर देती है।

विज्ञापन


सोचिए जरा क्या हो अगर यही कीट किसी आदमी के कान के अंदर घुस जाए? होगा ना भयानक और दर्दनाक?

मिरर में छपी खबर के मुताबिक एक ऐसा ही केस हुआ इस शख्स के साथ। उसके कान के अंदर कीट घुस गया। रॉब फीलडिंग ने बताया कि उस दिन वो किताब पढ़ रहे थे।

वो लेटे हुए थे और तभी उनके चश्मे के आगे ये कीट उड़ने लगा। परेशान होकर उन्होंने कीट को हाथ उड़ाकर हटाया।

पहुंच गया कान में

live moth taken out of man's ear

लेकिन कीट उड़ जाने के बजाय खिसककर रॉब के कान में जा घुसा। उसने तभी ही उसे निकाल बाहर करने के लिए कोशिश की। सब बेकार साबित हुआ।

दर्द से परेशान रॉब उसके अपने आप ठीक हाो जाने का इंतजार करने लगा। डॉक्टरों तीन दिन बाद देखकर अंचभित हो गए कि रॉब के कान में कीट अभी भी हिल रहा था।

वो फड़फड़ा रहा था और इससे रॉब का पेन बढ़ता जा रहा था। रॉब ने बताया कि उन्हें ऐसा अहसास हो रहा था कि कोई उनके कान काट दे।

दो दिन तक खुद से ठीक हो जाने के इंतजार के बाद भी जब रॉब का दर्द गया नहीं, तो उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हैं खुश

live moth taken out of man's ear

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉब का ऑपरेशन 90 मिनटों तक चला। डॉक्टरों ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ कीट को जिंदा उसके कान से बाहर निकाला।

कीट तीन बाद रॉब के सिर से कान से निकलने पर भी जिंदा था। इसके बाद वो मर गया। रॉब बक्स के रहने वाले हैं और तीन बच्चों के पिता भी। कीट तीन दिनों तक कान में जिंदा ही था।

उनकी इस आप बीती के बारे में जब बच्चों को पता चला तो वो सन्न रह गए। रॉब ने इस कीट को संभालकर अब अपने घर में लोगों को दिखाने के लिए रख लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed