{"_id":"5b86564242c792464c73e696","slug":"khoon-chuswa-gang-in-uttar-pradesh-is-robbing-childrens-blood-and-sell-them-at-higher-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चोटी कटवा के बाद अब 'खून चुसवा गैंग', बच्चों को नशीली चीज देकर करते हैं ये काम...","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यूपी में चोटी कटवा के बाद अब 'खून चुसवा गैंग', बच्चों को नशीली चीज देकर करते हैं ये काम...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
blood
उत्तर प्रदेश में खून की चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इन वारदातों में शामिल लोगों को स्थानीय लोग 'खून चुसवा गैंग' कह रहे हैं। पुलिस ने बस्ती से दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुरानी बस्ती के थानाध्यक्ष सर्वेश रॉय ने जानकारी दी कि इस गैंग के लोग बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
इस तरह मंसूबों को अंजाम देता है खून चुसवा गैंग
गिरोह के लोग बच्चों को बहला-फुसलाकर, नशीली चीज खिलाकर या सुंघाकर बेहोश करते हैं। इसके बाद वह गिरोह के एक सदस्य की क्लीनिक पर उन्हें ले जाते हैं और उनका खून निकाल लेते हैं। खून चुराने के बाद गिरोह के सदस्य अस्पतालों को 4500 रुपये में बेच देते हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि बच्चों को फुसलाना आसान होता है। साथ ही उनके बीमार होने की संभावना भी कम होती है। बताया जा रहा है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड नेपाल का रहने वाला है।