फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   John Walker from Greensboro discovered 19 year old unused United plane ticket

19 साल बाद बिस्तर के नीचे से निकली ऐसी चीज, खुशी के मारे चिल्लाने लगे

Sun, 04 Feb 2018 05:31 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
John Walker from Greensboro discovered 19 year old unused United plane ticket
John Walker - फोटो : WFMY

आपकी कोई पुरानी खोई चीज अचानक मिल जाती है, जिसके बारे में आप भुल चुके थे तो जाहिर है आप खुश होंगे। ऐसा ही एक मामला नॉर्थ कैरलाइना के ग्रीन्सबोरो शहर के रहने वाले शख्स जॉन वाकर के साथ हुआ। मामला बिल्कुल चौकाने वाला है। जॉन वाकर ने 19 साल पहले अपने रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए प्लेन का टिकट खरीदा था, लेकिन वे शादी में नहीं पहुंचे और टिकट का इस्तेमाल भी नहीं किया।

विज्ञापन


19 साल पहले उन्होंने 378 डॉलर में टिकट खरीदा था। टिकट 31 दिसंबर 1998 को नैशविले से सैक्रेमेंटो के फ्लाइट के लिए था। टिकट धारक जॉन वॉकर ने इस बारे में WFMY2 को बताया कि, 'यह टिकट मैं सैक्रेमेंटो से उड़ान भरने के लिए दिसंबर में खरीदा था, उस वक्त मुझे अपने साले के विवाह में जाना था जो 2 जनवरी 1999 को था, लेकिन किसी कारण मैं वहां नहीं जा सका। 
विज्ञापन


जब उन्होंने टिकट रिफंड की कोशिश की तो कंपनी ने उन्हें यह कहते हुए एक लेटर भेजा दिया कि यह टिकट नॉन-रिफंडेबल है लेकिन भविष्य में किसी फ्लाइट के लिए यह पैसा बचाकर रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

John Walker from Greensboro discovered 19 year old unused United plane ticket

उस समय जॉन का कहीं यात्रा का प्लान नहीं था तो उन्होंने वह लेटर सुरक्षित रख दिया और फिर उस बारे में भूल गए। हाल ही में वह बेड के आसपास साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें डॉक्युमेंट्स से भरे एक पुराने बॉक्स में टिकट मिला। साथ ही वह लेटर भी मिला जो कंपनी ने उन्हें भेजा था। 

इसके बाद जॉन ने कंपनी के कस्टमर सर्विस हॉटलाइन पर कॉल किया, लेकिन किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि इतने पुराने टिकट का क्या करना है। फिर जॉन ने निर्णय लिया कि वह ट्विटर के जरिए कंपनी को मैसेज करेंगे। इसका असर यह हुआ कि कुछ दिनों के अंदर उनके पास जवाब आ गया।

कंपनी की ओर से कहा गया कि 9/11 की घटना का एयरलाइन्स इंडस्ट्री पर गंभीर असर हुआ था, युनाइटेट कंपनी 2002 में दिवालिया हो गई थी, उसके बाद सभी ऋणों और वाउचर्स को खारिज कर दिया गया था। अब इस लेटर का कोई मतलब नहीं है लेकिन आपकी स्थिति काफी अलग है, ऐसे में हमने किसी तरह आपके सम्मान की कोशिश की है और आप इस टिकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं, इस बारे में जॉन ने कहा कि, वह अब भी निर्णय करने की कोशिश कर रहे हैं कि अपने नए टिकट से वह कहां जाएं जिसकी कीमत अब $571 (भारतीय करंसी में 36 हजार 283 रुपये) है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed