हे भगवान! उम्र 20 की और वजन 250 किलो, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के लायोनिंग क्षेत्र में रहने वाले जैंग हांगजुंग की उम्र महज बीस साल है।
इतनी छोटी सी उम्र में ही वो इतने ज्यादा मोटापे का शिकार हैं कि कोई देखकर भौचक्का रह जाए।
रॉयटर्स के मुताबिक जैंग शेनयांग शहर में रहते हैं और एक मिडिल क्लास परिवर से हैं।
नहीं है पैसे
जैंग के हैरत में डाल देने वाले मोटापे का इलाज कराने के लिए जैंग की परिवारवालों ने बहुत कोशिश की।
पर, मंहगे इलाज के लिए रूपए ना होने के कारण ऐसा करवा पाना संभव नहीं हो सका।
आप जानकर सकते में आ जाएंगे कि 20 साल के जैंग का वजन 250 किलो है।
घर वाले रखते हैं ख्याल
जैंग इतने ज्यादा मोटे हैं कि वो शायद ही अपना कोई भी काम खुद से कर पाते हैं।
नहाने-धोने से लेकर कपड़े बदलने और खाने तक का इंतजाम उनके मां-बाप ही करते हैं।
जैंग के दो जुड़वे भाई हैं जो बचपन से ही सेरिब्रेल पालसी का शिकार हैं। ऐसे में तीन बच्चों को इलाज कराते रहने एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेहद नामुमकिन जैसा ही है।
नहीं उठा बिस्तर से
जैंग की मां बताती हैं कि जैंग ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर वक्त बिस्तर पर लेटकर ही बिताया है।
वो जरा सा भी मुड़ने में तकलीफ महसूस करते हैं और उन्हें हिलाने मे परिवार वाले थक जाते हैं।
लेकिन जैंग के खाने-पीने का पूरा ख्याल उनकी मां रखती हैं।
पुलिस ने की जांच
उन्होंने जैंग की तस्वीरें ली और इस बात को श्योर किया कि वो 250 किलो का है।
ऐसा संभव है कि जैंग अपने आप में एक रिकॉर्ड हो या फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड से उसे जल्द ही नवाजा जाए।
अनोखा मामला
मोटापे को देखते हुए है ना ये खबर अपने आप में एक अनोखा मामला?
ऐसी ही और अजीबोगरीब खबरे पढ़ने के लिए बस क्लिक करें