{"_id":"5a8e661c4f1c1bf07b8b8a10","slug":"indian-teen-suffering-from-skin-rare-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई बार सर्जरी कराने के बावजूद पिघलता जा रहा है लड़के का चेहरा, बेहद अजीब है बीमारी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
कई बार सर्जरी कराने के बावजूद पिघलता जा रहा है लड़के का चेहरा, बेहद अजीब है बीमारी
Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
bhupender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के रहने वाले भूपेन्दर जहां भी जाते हैं लोग उन्हें अजीब तरीके से देखने लगते हैं। जब वह स्कूल जाया करते थे तो बच्चों से लेकर टीचर तक भी उनसे डरते थे। जिस वजह से वह अपनी पढ़ाई भी नहीं कर पाए। वह काम करना चाहते हैं, लेकिन उनके बिगड़े चेहरे की वजह से कोई उन्हें काम नहीं देता। दरअसल भूपेन्दर न्यूरोफाइब्रोमेटोसिस बीमारी से पीड़ित है। इसमें नर्वस सिस्टम के अंदर ट्यूमर बनने लगते हैं। इस बीमारी को कोई इलाज भी नहीं है।
2 of 4
bhupender
इस बीमारी की वजह से भूपेन्दर की स्किन लगातार बढ़ती जा रही है। उनके चेहरे की दाहिनी ओर से स्किन देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी स्किन पिघलकर गिरने को तैयार है। चेहरे की लटकती स्किन को हटाने के लिए उनके मां बाप उनकी तीन बार सर्जरी करा चुके हैं, लेकिन इस से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। सर्जरू के कुछ महीनों बाद ही उनकी स्किन फिर से बढ़ जाती है।
3 of 4
bhupender
स्कूल में बच्चों का मजाक उड़ाना व टीचर्स का उनको नजरअंदाज करने से वह इतना टूट गये थे कि उन्होंने पढ़ाई छोड़ कर घर में नजरबंद होने का फैसला किया। 9 साल घर पर बंद रहने के बाद उन्होंने अब लोगों का सामना करने का सोचा। अब वह 19 साल के हो गये हैं और वह चाहते हैं कि खाली न बैठकर वह कुछ काम करें और अपने मां बाप की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bhupender
भूपेन्दर को खाना पकाना बहुत पसंद है। वह चाहते हैं कि वह लोगों से मिलें, दोस्त बनाए और खाली बैठने के बजाय कुछ काम करें। परंतु कोई उन्हें काम देने को तैयार नहीं। काम तो दूर कोई उनकी देखना भी पसंद नहीं करता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।