{"_id":"5a8e434f4f1c1bb2208ba87c","slug":"in-uae-every-year-sps-oberoi-saved-many-indians-from-imprisonment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसीहा बना बिजनेसमैन, सऊदी में भारतीयों को बचाने के लिए हर साल पानी की तरह बहा देता है करोड़ों","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मसीहा बना बिजनेसमैन, सऊदी में भारतीयों को बचाने के लिए हर साल पानी की तरह बहा देता है करोड़ों
Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
UAE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विदेश में कोई अपने देश का मिल जाए तो ऐसा लगता है जैसे कोई अपना मिल गया हो। ऐसा लगता है जैसे हम उस शख्स को कितने सालों से जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो साउदी अरब में बहुत सारे भारतीयों के लिए किसी अपने से भी बढ़कर साबित हुए। यह शख्स ओर कोई नहीं भारत के पंजाब से अबू धाबी जाकर बिजनेस करने वाले एसपीएस ओबेरॉय है।
2 of 4
oberoi
दुबई में रहने वाले एसपीएस ओबेरॉय ने भारत से साउदी अरब में काम करने आए कई भारतीयों को जेल जाने या फांसी की सजा से बचाने के लिए मदद कि है। हर साल इस काम के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। अब तक वह 50 से ज्यादा भारतीय युवाओं की मदद कर चुके हैं, जो सऊदी अरब में काम की तलाश में आए थे और यहां आकर उन्हें गलत अपराधों में फंसा दिया गया।
3 of 4
oberoi
ओबेरॉय हर साल भारतीयों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देते ते हैं। हर साल वह औसतन 36 करोड़ रुपए खर्च करते हैं। पिछले 12 साल से अपने एनजीओ सरबत दा भला के माध्यम से ओबेरॉय ने भारतीयों की मदद के लिए कई केस लड़े। साल 2006 से 2010 के बीच सऊदी में 123 युवकों को मौत की सजा और 40 साल तक जेल की सजा सुनाई गई थी। ये सभी युवक आर्थिक तौर पर कमजोर थे। इन सभी केस को ओबेरॉय ने लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
oberoi
अबू धाबी में 2015 में एक झड़प हो गई थी जिसमें 10 भारतीय युवकों को एक पाकिस्तानी युवक की हत्या का दोषी पाया गया था। इन युवकों को मौत की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद 2016 में इनकी सजा माफ करने के बदले ब्लड मनी जमा करवाने की मंजूरी दी थी। इस ब्ल्ड मनी को ओबेरॉय ने भरा था जो करीब 6.5 करोड़ रुपए थी। बता दें सऊदी के शरिया कानून के अनुसार हत्या करने के बाद उसकी सजा से बचने के लिए पीड़ित परिवार से सैटलमेंट किया जा सकता है। सैटलमेंट में दी जाने वाली रकम को ब्ल्ड मनी भी कहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।