फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   honeymoon that ran for over 16 years

अरे गजब! इस दंपति का हनीमून चला पूरे 16 साल

Tue, 19 Aug 2014 10:44 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
honeymoon that ran for over 16 years

हर दंपति का शादी के बाद हनीमून पर जाना और साथ में कुछ दिन बिताना बेहद आम बात है।

विज्ञापन


किसी दंपति का हनीमून हफ्तेभर का होता है, तो किसी का 15 दिनों का। कभी-कभी कपल्स महीनेभर के हनीमून पर निकल जाते हैं।

लेकिन, हनीमून पर जाने की ऐसी दांस्ता आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी। डेली मेल के मुताबिक क्लाइव और जेन ग्रीन में रिटायर होने के बाद शादी रचाई थी।

वेस्ट वेल्स ने निकले

honeymoon that ran for over 16 years

हर कपल की ही तरह ये दंपति भी हनीमून पर नि‌कले। वेस्ट वेल्स के पेमब्रोकशायर में रहने वाले इस दंपति ने स्पेन और आयरलैंड में जाने की सोची।

वो वहां गए और छुट्टियां मनाई। लेकिन बहुत जल्द ही उनका मन बदला और उन्होंने अपने ट्रैवल को और आगे बढ़ाना चाहा।

अपनी प्राइवेट मरीन में उन्होंने स्पेन से होते हुए एटलांटिक समुद्र पार किया। वो बारबाडोस पहुंचे और फिर करेबियन।

विज्ञापन
विज्ञापन

चलता रहा सफर

honeymoon that ran for over 16 years

हैरानी की बात है कि साल से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी उनको अपनी यात्रा से बोरियत नहीं हुई और वो दुनिया के कोने-कोने को घूम लेना चाहते थे।

अपनी प्राइवेट मरीन के साथ ही उन लोगों ने पनामा कैनाल, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रलिया, स्वेज कैनाल और कई जगहों की जमकर सैर की।

ऐसा करते हुए उन्हें 16 साल बीत गए। अपने रोज का खर्चा वो कई देशों में सामान के बदले सामान बेचकर निकालते रहे।

विज्ञापन

घूम लिया कोना-कोना

honeymoon that ran for over 16 years

किसी का सपना ही होता है विदेश घूमना। जेन और क्लाइव ने तो पूरी दुनिया ही घूम डाली।

घाटियां, सागर, किनारे, सुंदर जगहें, पहाड़ियां, बर्फीली जगह सभी कुछ। वो अपने इस 16 साल चले हनीमून से बेहद खुश है और अब वेल्स लौट आए हैं।

लौटने के साथ ही वो अपने साथ कई यादें लेकर आए हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले एक और जोड़े ने अनोखा हनीमून मनाया था। उनका हनीमून दो सालों तक चला था। ये खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed