अजूबा! गले के नीचे से लोमड़ी जैसी है ये औरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी ऐसे इंसान को देखा है जिसका सिर तो इंसानों जैसा ही हो लेकिन बाकी शरीर किसी लोमड़ी जैसा?
हम मजाक नहीं कर रहें हैं। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार पाकिस्तान स्थित कराची के एक जू में मुमताज बेगम नाम की ऐसी औरत रहती है जिसको उसकी खासियत की वजह से रोज लाखों लोग मिलने आते हैं।
इस औरत को लोग हाफ फॉक्स और हाफ लेडी बोलते हैं। वो एक खास बेड पर ही बैठती है।
तो ऐसी दिखती है ये
मुमताज बेगम दरअसल एक खास तरीके के ऐसे बेड में बैठती हैं जिस पर बस उसका सिर ही दिखता है।
इसके अलावा उसके सिर के बगल में एक लोमड़ी की चमड़ी लिए नकली जानवर बैठा रहता है। देखने में ऐसा ही लगता है मानो वो औरत गले तक इंसान और बाकी शरीर से लोमड़ी।
यही नहीं, वो आते-जाते लोगों से बात भी करती है और उनकी किस्मत भी बताती है। असल में उसके सिर के नीचे और बेड के अंदर उसका बाकी शरीर रहता है जो दिखता नहीं है।
लोग भी है फैन
मुमताज बेगम खासी पसंद की जाती हैं और उन्हें भी अपना ये काम कई सालों से खूब पसंद हैं।
हैरतअंगेज! दो साल की गाय दे रही है रोज तीन लीटर दूध