फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   gran who gets a letter of being pregnant at 100

99 की उम्र में ये दादी हुई प्रेगनेंट, पढ़िए पूरी खबर!

Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
gran who gets a letter of being pregnant at 100

दुनिया में यूं तो हर रोज कई चौंकाने वाले खबरें आती रहती हैं। पर ये एक ऐसी खबर है जिसके बारे में आप सुनेंगे और हमेशा याद रखेंगे।

विज्ञापन


मिरर के मुताबिक ये खबर आई है ब्रिटेन के वेस्ट सुसेक्स से जहां एक 99 साल की दादी के प्रेगनेंट होने का मामला सामने आया।

इन दादी का नाम डॉरिस आयलिंग हैं। दरअसल उनके नाम पोर्टसमाउथ हॉस्पिटल से एक चिठ्ठी आई जिसमें लिखा था कि वो प्रेगनेंट हैं और उन्हें यूरीन चेकअप के लिए जल्द से जल्द अस्पताल आना चाहिए।
विज्ञापन


उस लेटर में डॉरिस का नाम और उनके जन्म की तारीख एकदम सही लिखी थी। हैरत की बात थी कि तारीख के मुताबिक तो अस्पताल वालों को डॉरिस की उम्र का पता होना चाहिए था। फिर भी वो ये चिठ्ठी भेज बैठे। डॉरिस नवंबर में सौ साल की हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 सालों से नहीं पैदा किए बच्चे

gran who gets a letter of being pregnant at 100

डॉरिस अपने नाम आई इस चिठ्ठी पर खूब हंसी और उन्होंने बताया कि पिछले 70 सालों से उन्होंने कोई बच्चा पैदा नहीं किया।

उन्होंने साफ किया कि वो तीन बच्‍चों की मां हैं और उन तीनों को उन्होंने तब पैदा किया था जब वो 20, 23 और  29 सालों की थीं।

अब उनके बच्चों के भी बच्चे हैं। डॉरिस के बीस पोते-पोतियां हैं। इस बात का पता जब अस्पताल को चला तब उन्होंने फौरन ही डॉरिस से माफी मांगी।

उन्होंने माना कि ये उनके एक डिपार्टमेंट की गलती से हुआ और वो इसके लिए शर्मिंदा हैं। वहीं डॉरिस इस घटना से खुश थीं और उन्होंने मामले को हल्के में ही लिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed