लगा कि ब्वॉयफ्रेंड है धोखेबाज, कार पर चिपका दिए पैड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने प्यार में धोखा देते, धोखा मिलते और बदला लेते कई लोगों को देखा होगा।
पर धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड की पूरी पड़ताल किए बगैर उससे बदला लेने निकली इस गर्लफ्रेंड की कहानी तो सुनकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे।
डेली मेल के मुताबिक चीन के जीजियांग प्रांत में रहने वाली 23 साल की ली टैन को कई दिनों से शक था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड का 24 साल के डी वू का किसी और लड़की से चक्कर चल रहा है।
हे भगवान! चिपका दिए कार पर पैड्स
अब उसके दिमाग में ली को छोड़ने और मजा चखाने के सिवा कुछ और ख्याल ही नहीं था। उसके दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने बदला लेने के लिए ली के कार पर कई सारे सैनिटरी पैड्स ही जाकर चिपका दिए।
उसने कुल 30 पैड्स से कार की जगह-जगह को चिपका दिया। हर आता-जाता उसके इस हरकत को देख रहा था। लोग लड़की को ऐसा करता देख इसकी वजह नहीं समझ पा रहे थे।
लड़की इतने गुस्से में थी कि पैड्स से चिपके कार की तस्वीर खींचकर उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। इसके बाद तो तपाक से लोगों के कमेंट बरसने शुरू हो गए।
ब्वॉयफ्रेंड को लगा झटका
तस्वीर वायरल हुआ और लड़की ने उसमें कैप्शन लिखा 'दैट्स राइट, आय डिड इट'। उसने कहानी भी बताई और लोगों ने ऑनलाइन ही उसका सपोर्ट करना शुरू कर दिया।
जैसे ही इन सब चीजों का पता ली को चला, वो तो दंग ही रह गया। उसने बाद में अपनी गर्लफ्रेंड को बताया कि उसका कभी किसी लड़की से चक्कर नहीं रहा और ये भी कि वो उसके अलावा किसी को डेट नहीं कर रहा।
उसने कहा कि वो थोड़े वक्त से इसलिए ली वक्त नहीं दे पा रहा था क्योंकि वो अपनी ली के लिए सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट और पार्टी प्लान कर रहा था।
अंत, में फिर भी ली ने ही घुटने टेके और मामले को बात-चीत से सुलझाया। दोनों के बीच चीजें फिर से नॉर्मल हो गई हैं। उनका रिश्ता ठीक है।