फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   girl with xray in her eyes

इस लड़की की आंखों में है एक्सरे मशीन, डॉक्टर भी मांगते हैं मदद

Fri, 19 Jun 2015 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 19 Jun 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
girl with xray in her eyes

अगर आपसे कहा जाए कि किसी की आंखों में एक्सरे मशीन छुपी है तो आप यकीन करेंगे? इस बात पर यकीन करना भले ही मुश्किल लगता हो पर यह सच है।

विज्ञापन


रूस की रहने वाली नताशा डेमकीना ऐसी ही एक लड़की है। नताशा दावा करती है कि उसकी आंखों में एक्स रे छुपा है और वह इंसान के शरीर के अंदर तक भी देख लेती है।
विज्ञापन


नताशा इंसान के शरीर का इतना सटीक डॉग्नोसिस करती है जितना डॉक्टर भी नहीं कर पाते और ये ज्यादातर सही नकलते हैं। इसीलिए नताशा के पास मरीजों, पत्रकारों और यहां तक की डॉक्टरों की भी लाइन लगी रहती है जिनको उसकी इस खासियत में यकीन है। इसे लोग एक्सरे गर्ल के नाम से बुलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देख कर बता देती है मरीज की बीमारी

girl with xray in her eyes

नताशा बताती है,''मेरे पास दो तरह की दृष्टि है, एक साधारण और एक खास। जब किसी मरीज को जांचना होता है तो अपनी साधारण दृष्टि को विशेष में बदल लेती हूं। मैं इंसान के शरीर का पूरा ढांचा तक देख सकती हूं कि कस तरह कौन सा अंग काम करता है औऱ कहां लगा है।''

वह कहती है,''यह बता पाना मुश्किल है कि मैं कैसे बीमारी की पहचान करती हूं। जिस अंग में दिक्कत होती है वहां से खास तरह का रेडिएशन निकलता है। मेरी यह खास दृष्टि केवल दिन में ही काम करती है, रात में नहीं।''

नताशा और उसके माता पिता के मुताबिक उसने दस साल की उम्र में अपनी इस खासियत को पहचान लिया था। पहले उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्कैन किया। उसने अपनी मां को इंसान के शरीर का पूरा हुलिया समझाया। घबराई मां ने जब डॉक्टरों से बात की वे भी चौंक गए। नताशा को अपनी इस गुण के कारण पूरे विश्व भर में पहचान मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed