मात्र 600 रुपए में ये हसीना अपने बदन पर गुदवाएगी आपका नाम
बजफीड के मुताबिक इल्मा को अपने बदन पर कई लोगों के नाम और तरह-तरह के डिजाइन बनवाने हैं। इल्मा कुछ रुपयों के बदले किसी भी इंसान का नाम या उसकी चहेती चीज का टैटू अपने बदन पर बनवाने के लिए तैयार हैं।
उनकी कीमतें दस डॉलर से शुरू होती हैं। इल्मा ऐसा करने के साथ ही छह हजार डॉलर तक रुपए जमा करने के प्लान में है। ऐसा करने के लिए वो साठ घंटे तक टैटू करवाने के लिए लगातार तैयार हैं।
मेरी बॉडी है एक कैनवस
इल्मा मानती हैं कि उनके मुताबिक उनका बदन एक कैनवस है जिसे टैटू से भरे रहना चाहिए। वो ये भी मानती हैं कि अंजान लोगों के नाम बॉडी पर टैटू करवाने में एक अलग सा मजा है।
उनका बस यही कहना है कि वो कोई हेट मैसेज या फिर सांप नहीं बनवाएंगी। दोनों से उन्हें सक्त नफरत हैं। सांप अपने बदन पर रेंगते वो बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं और बुराई फैलाते मैसेज भी उन्हें नहीं भाते।
वो कहती हैं कि कई लोगों ने उनके इस कैंपेन में मदद किया है और बढ़चढ़कर अपनी इच्छा जताते हुए इल्मा का सपोर्ट भी किया है। लेकिन कुछ लोगों को ये आइडिया बिल्कुल भी नहीं भाया।