मिली एक खूबसूरत जलपरी, यकीन नहीं आता तो खुद ही इसे देखिए!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब हम लंबे वक्त तक डेस्क जॉब करते हैं, तो घंटों बैठे रहने की वजह से कई लोगों को भयानक पीठ दर्द की शिकायत हो जाती है।
पीठ दर्द से परेशान लोग कभी मसाज लेते हैं तो कभी दवाइयां लेते हैं। लेकिन फिर भी उनका दर्द उन्हें अलविदा नहीं कहता।
डेली मेल के मुताबिक 25 साल की फ्रैंकी डुबरी को भी यही शिकायत थी। कैंब्रिज युनिवर्सिटी से पास आउट ये लड़की अपने ही घर में घंटों बैठकर डेस्क जॉब करती थी।
वो हर दिन 10 घंटे तक और हफ्तेभर में 80 घंटों तक डेस्क पर बैठी रहती थी। जल्द ही वो आरएसआई नाम की बीमारी से ग्रसित हो गई।
व्हीलचेयर बना सहारा
25 साल की एकदम फिट लड़की को लगातार बैठे रहने की वजह से रेपटेटिव स्ट्रेन इंजरी हो गई। इस वजह से ना अब वो चल पाती और ही ज्यादा देर बैठ पाती।
उसने वो दिन भी देख लिए जब वो व्हीलचेयर पर आ गई। अब ना वो कहीं घूमने जा सकती थी और ना ही पहले जैसे जिंदगी जी सकती थी।
तभी उसे पता चला कि मरमेड एक्सरसाइज उसे इस मुसीबत से छुट्टी दे सकती है। खुद को चलता देखने की चाहत में उसने अपने आप को मरमेड लुक दिया और जलपरियों की तरह उतर गई पानी में काफी गहरे।
मिला आराम
केंट, इंगलेंड में रहने वाली फ्रैंकी अब धीरे-धीरे करके स्विमिंग करने लगी। यकीनन ये करना उसके लिए मुश्किल था।
अब वो कहती है कि उसे अपनी बीमारी से काफी हद तक राहत है। वो अभी भी व्हीलचेयर पूरी तरह से नहीं छोड़ पाई है, लेकिन अपनी कोशिशों के बाद वो ये भी छोड़ देगी।
उसकी इस हरकत से सभी जितना खुश हैं उतना ही हैरान भी। लेकिन जलपरी बनने की तकनीक इस लड़की पर ठीक बैठी और अब वो काफी हद तक नॉर्मल है।
क्या मरमेड की कहानियां पढ़ने का शौक रखते हैं? जयर पढ़ें, हमारी ये खबर जिसने हाल ही बनाई सुर्खियां
जलपरियों पर विश्वास करते हैं आप? चौंका देंगी हाल ही मिली ये तस्वीरें