फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   Girl, 2, eats everything she can see - including TOILET BRUSHES - due to rare condition

टॉयलेट ब्रश तक खा जाती है यह बच्ची, वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे

Tue, 25 Aug 2015 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Aug 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
Girl, 2, eats everything she can see - including TOILET BRUSHES - due to rare condition

इस छोटी बच्ची का नाम है लिली मुलिन। इसकी मां अगर घर में न हो तो ये सब कुछ जाए। यहां तक की बाथरूम में रखा सारा सामान और ड्राइंग रूम का सोफा भी।

विज्ञापन


दो साल लिली मुलिन को नैचुरल फूड में दिलचस्पी कम है। इसे बिना न्यूट्रिशन की चीजें खाने की लत लग गई है। इस बच्ची से कुछ भी नहीं बचा है। ये ब्रश, शॉवर पफ्स और कपड़े खा जाती है। यहां तक की ये टॉयलेट ब्रश भी खा जाती है।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां केट ओविंगटन को इस बच्ची पर कड़ी निगरानी रखनी पड़ती है।

'मेरे बालों में लगा पोनी टॉय खा जाती है लिली'

Girl, 2, eats everything she can see - including TOILET BRUSHES - due to rare condition

केट कहती हैं कि उन्हें इस बात की बहुत चिंता होती है कि अब लिली क्या खाने वाली है? मैं उसे हमेशा बताती हूं कि जो चीजें वो खाती है, वो उसे नुकसान पहुचाएंगी। लेकिन वो मेरी बात को समझती ही नहीं है।

वह मेरे बालों में लगे पोनी टॉय को खींच लेती है और खा जाती। जब मैं इसे यह करने से रोकती हूं तो वह इसे तकिए नीचे छिपा देती है और मेरी आखों को धोखा देकर वो इसे खा जाती है।

मुझे हर बार यही चिंता होती है कि अब लिली क्या खाने वाली है। उसे बालों और रेसों वाली हर चीज पसंद है।

दूसरे बच्चों से अलग है इस बच्ची की आदतें

Girl, 2, eats everything she can see - including TOILET BRUSHES - due to rare condition

लिली ने जब चीजों को खाना शुरू किया तो उसकी मां केट को अन्य बच्चों की तरह ही लिली की आदत लगी कि बच्चे तो कुछ भी मुंह में डाल लेते हैं। लेकिन उन्हें बाद में ये जानकर हैरानी हुई कि लिली की आदत दूसरों बच्चों से अलग थी। वो प्लास्टिक और कांच की चीजें खा जाती थी।

लोग कहते हैं कि वो बच्ची है लेकिन मुझे लगता है कि वो एक बच्ची से कहीं ज्यादा है। केट कहती हैं कि मुझे लिली के लिए हमेशा हाइजीन की फिक्र होती है।

डॉक्टर लिली के व्यवहार को देखकर चकित हैं। उन्हें अनुमान है कि ये एक प्रकार की बीमारी पिका हो सकती है। लिली के स्कूल टीचर भी उसकी इस आदत से हैरान है। लिली जैसे-जैसे बड़ी हो रही है उसकी नैचुरल फूड खाने की आदत खराब होती जा रही है। जिससे उसके भविष्य को लेकर उसकी मां चिंतित हैं।

लिली की मां केट बताती हैं कि एक बार उसके पार्टनर लिआम के फोन की स्क्रीन टूट गई थी। तभी हम लोग ये देखकर हैरान हुए कि लिली टूटी हुई स्क्रीन के टुकड़ों को खा रही थी। ये विश्वास करना तब बहुत कठिन हो जाता है जब ऐसा करने वाली महज दो साल की बच्ची हो।

विज्ञापन

'पहेली बनी इस बीमारी की असल वजह'

Girl, 2, eats everything she can see - including TOILET BRUSHES - due to rare condition

चैलेंजिंग बिहेवियर फाउंडेशन के प्रवक्ता के मुताबिक पिका एक प्रकार की बीमारी है जिसमें पत्थर, सिक्के, शैम्पू, सिगरेट बट, कपड़े जैसी चीजों को खाने की आदत हो जाती है।

अब तक पिका के बारे में बहुत शोध हो पाया है। पिका होने का वास्तविक कारण क्या है, ये अभी तक पहेली बना हुआ है। इस दौरान खाए जाने वाली कुछ चीजें शरीर को नुकसान पहुंचाती है तो कुछ की वजह से मौत होने की भी संभावना है।

पिका के दौरान उल्टी होना, पेट में मरोड़ होना, संक्रमण हो जाना, पेट और आंतों में रुकावट उत्पन्न हो जाना, पॉइजनिंग आदि के लक्षण सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed