70 अजगरों के साथ किया ऐसा काम, जानकर दंग रह जाएंगे आप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन चोरों को शायद इस बात का अंदाजा था कि अजगरों को चुराने और इसके बाद उन्हें बेचने से बड़ा फायदा हाथ लग सकता है।
लेकिन क्या ऐसा काम करना आसान होता है? मिरर में छपी खबर के मुताबिक चोरों के एक गैंग ने इंगलेंड के वॉर्क्स के रगबी में स्थित सांपों की एक जीवशाला को अपना निशाना बनाया।
रात के अंधेरे में जाते ही उन्होंने सबसे पहले जीवशाला के तमाम कैमरों को चकनाचूर कर दिया। इसके बाद वो अजगर के बच्चों और उसके अंडों को चुराने और अंदर चले गए।
लगा है बड़ा झटका
रगबी रेपटाइल्स में काम करने वाले स्टीव मसर्ड कहते हैं कि इस चोरी के बाद जीवशाला को बड़ा झटका लगा है। ये कुछ ऐसे अजगर और उनके अंडे थे जिनके दुर्लभ होने के कारण बाजार में कीमत बहुत थी।
उसने साथ ही बताया कि चोरों ने बड़ी चालाकी से अन्य सांपों को और छिपकलियों को नहीं चुराया। उन्हीं पायथन्स और बोआ कंस्ट्रिक्टर्स नाम के सांपों के नवजात को ले गए जिन्हें थोड़ा बड़ा करने पर बेचने से अच्छा दाम मिलेगा।
वो कुछ रॉयल पायथन्स भी ले गए।