इस घर को खरीदें और पत्नी ले जाएं बिल्कुल मुफ्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक इन दिनों इंडोनेशिया के स्लेमन में रहने वाली 40 साल की वीना ला अपने घर को बेचना चाहती हैं। घर बेचने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर एड डाला और वो अचानक से पॉपुलर हो गया।
वजह थी घर के साथ मिलने वाला होश उड़ा देने वाला ऑफर। लीना ने इस घर को बेचने के साथ खरीदने वाले को लीना को भी साथ ले जाने की पेशकश की। वो भी पत्नी के तौर पर।
सब सही लगा तो कर लूंगी शादी
लीना के पति दरअसल अब नहीं रहे और वो एक ब्यूटी सैलोन की मालकिन हैं। एड में वो एक कार के पास खड़ी हैं और घर की एक छवि दिखाते हुए यूनीक ऑफर रख रहीं हैं।
वो कहती हैं कि उनका घर एक सिंगल स्टोरीड घर है। इसमें कार पार्किंग की जगह है, एक पूल भी है और दो बेडरूम भी अवेलेबल है। ये जावा के द्वीप पर है और वो इसे 75000 डॉलर में बेचने को तैयार हैं।
इस एड के वायरल होते ही मीडियावालों का तांता लीना के घर पर लग गया और पुलिस भी इसके पीछे की सच्चाई को जानने के लिए वहां पहुंची।
दोस्त को बताई थी दिल की बात
जब इस बात की सच्चाई का पता लगाने लीना के घर पुलिसवाले पहुंचे, तो लीना ने बताया कि ऐसा करने के पीछे उसका आइडिया नहीं था।
दो बच्चों की मां लीना ने कहा कि वो कुछ ऐसा करना चाहती थी जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये एड जा सके। इसके लिए उनके एक प्रॉपर्टी एजेंट दोस्त से संपर्क किया।
बाद में लीना ने जोड़ा कि क्योंकि वो भी एक पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए वो इस बात से कोई तकल्लुफ में नहीं हैं कि अगर कोई ऐसा बायर उनके पास आए जो खुद भी एक पार्टनर की तलाश में हों।