114 किलो की मादक पोल डांसर से मिलेंगे आप?
हर किसी में गुप-चुप तरीके से ऐसे शौक छुपें होते हैं जो वो किसी ना किसी कारण से सबके सामने लाकर दिखा नहीं पाते हैं।
ऐसी ही कहानी थी लूलू की। डेली मेल के मुताबिक 36 साल की लूलू हमेशा से एक पोल डांसर बनना चाहती थी।
लेकिन अपने भारी-भरकम वजन के कारण कभी भी ऐसा करने की कोशिश ना कर सकीं। पांच साल पहले ही उन्हें बेटी हुई और इसके बाद उन्होंने अपने शौक को भरपूर जी लेने की ठानी।
शर्म को मारी गोली
ऐसे में उनका वजन जो की 114 किलो का है, उन्हें शायद ही कोई देखे। कम कपड़े में लूलू को अपनी हद से ज्यादा मोटी बॉडी दिखाने की भी झिझक थी।
फिर भी उन्होंने इस शर्म को कोने किया और पोल डांसिंग के क्षेत्र में उतर आईं। उन्होंने तो अपनी एक वेबसाइट भी चला ली।
हुई पॉपुलर
ऐसे में जब लूलू के पोल डांस के बारे में लोगों ने सुना और देखा तो वो बस हैरान रह गए। पोल पर इतनी आसानी से नाचता देख लोग उनके फैन बन गए।
लूलू कहती हैं कि लोगों में उनके प्रति प्यार देखकर अब वो अपनेआप को मोटा नहीं सेक्सी मानने लगीं हैं।