फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजिक सिस्टम ऑन कर सिरफिरे बेटे ने पहले पिता का गला काटा, फिर फेवीक्विक से जोड़ने की कोशिश

Wed, 28 Feb 2018 05:11 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Evil son slashes his dad’s throat, then uses glue in bizarre attempt to stop bleeding
इकलौते बेटे ने बुजुर्ग पिता का पहले गला रेता फिर फेवीक्विक से चिपकाने की कोशिश की। बूढ़े बाप की चीख बाहर न सुनाई दे इसलिए टीवी और म्यूजिक सिस्टम ऑन कर दिया। इसके बाद घर में ताला बंदकर पिता को लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़कर भाग निकला। दिल दहला देने वाला पर अजीबोगरीब ये मामला उत्तरप्रदेश का है। बस्ती जिले के भैसहवा गांव में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी रहे रामदेव मिश्र के साथ ये अनहोनी घटी पड़ोसियों को इसकी जानकारी घटना के तीसरे दिन हुई।


इसके बाद जख्मी रामदेव मिश्र (65) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। आरोपी बेटा जगदीश मिश्र (40) घटना के बाद से ही फरार है। बेरोजगार जगदीश वर्ष 2005 में अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है। बुजुर्ग की चीख-कराह गांव की एक महिला ने सुनी तो अनहोनी की आशंका में उसने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। फिलहाल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।
Evil son slashes his dad’s throat, then uses glue in bizarre attempt to stop bleeding
बुजुर्ग रामदेव की दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। फिलहाल वे बेटे जगदीश के पत्नी-बच्चों के साथ रहते हैं। आरोपी जगदीश ने 13 साल पहले छत से धकेल कर पहली पत्नी को मार डाला था। जेल से छूटने के बाद उसने दूसरी शादी की जिससे दो बच्चे हैं। उसके अभद्र व्यवहार के चलते गांव के लोगों या रिश्तेदारों का रामदेव के घर आना-जाना न के बराबर है। गांव के लोगों में दबी जुबान यह भी चर्चा है कि गुरुवार को दिन में रामदेव की बहू और दो पोते घर में देखे गए थे लेकिन शाम के बाद से वे भी लापता हैं। फिलहाल आरोपी युवक और उसके पत्नी-बच्चों की तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed