फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   European Space Agency: a mega ice crater spotted on mars

मंगल ग्रह की सतह पर 82 किमी. चौड़ा बर्फ का गड्ढा दिखा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने जारी की तस्वीर

Sat, 22 Dec 2018 12:16 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 22 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
European Space Agency: a mega ice crater spotted on mars
ice crater on mars - फोटो : Social Media

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने मंगल ग्रह की ऐसी तस्वीर जारी की है जिसने एक बार फिर वहां पर जिंदगी की उम्मीद जगा दी है। मार्स एक्सप्रेस मिशन की तस्वीर देखने में भले ही थोड़ी अजीब लगे लेकिन इसे देखने से लगता है कि मंगल ग्रह पर एक बड़ा गड्ढा है और उसमें बर्फ जमी हुई है।

विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि धूल भरे लाल ग्रह पर उत्तर में मिला कोरोलेव क्रेटर करीब 82 किलोमीटर चौड़ा और गहराई 5,905 फीट है और इसमें साल भर बर्फ भरे होने का अनुमान है। ये दर्शाता है कि लाल ग्रह पर चीजें किस तरह से संरक्षित हैं।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक मंगल पर हिमपात तो नहीं हुआ, पर ये बर्फ है। गड्ढे के केंद्र पर बर्फ की मोटाई 1.8 किमी हो सकती है, जो सालभर कायम रह सकती है। यह बताता है कि मंगल पर ग्लेशियर के बिना भी बर्फ जम सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

European Space Agency: a mega ice crater spotted on mars
ice on mars - फोटो : Social Media

बता दें कि इसी साल मंगल ग्रह पर चट्टान, पानी, बर्फ और हवा के चलते बिखरी सतह दिखने की पुष्टि वैज्ञानिकों ने की थी। यूरोपियन स्पेस एजेंसी के मिशन मार्स एक्सप्रेस की ओर से भेजी गई तस्वीरों में यह खुलासा हुआ था। बर्फ से भरे इस बार इतने बड़े गड्ढे की तस्वीर ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक किसी दूसरे ग्रह पर अब तक मिला इतना बड़ा बर्फ से जमा गड्ढा नहीं पाया गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तापमान बढ़ने पर हवा चलने के साथ सतह पर कुछ हलचल जरूर होती है। जानकारों का कहना है कि पिछली कुछ तस्वीरों से मंगल पर काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगल की तस्वीरें देखने के बाद इसका स्वरूप पृथ्वी से काफी मिलता जुलता दिख रहा है। 

आपको बात दें कि 15 साल पहले लॉन्च किए गए मार्स एक्सप्रेस के जरिए अक्सर ही मंगल ग्रह पर बर्फ और ग्लेशियर की खोज की तस्वीरें जारी की जाती हैं। अंतरिक्ष अभियान के जानकारों का कहना है कि यह मंगल ग्रह पर बीते दौर में कुछ ऐक्टिविटीज होने का संकेत है। दरअसल, मंगल ग्रह दो गोलार्ध में बंटा हुआ है। मंगल का उत्तरी गोलार्ध दक्षिणी हिस्से के मुकाबले कुछ नीचे स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed