फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   dog sniffed owner's breast cancer

मालकिन को था ब्रेस्ट कैंसर, किसी और ने नहीं कुत्ते ने पहचाना

Fri, 02 Jan 2015 12:15 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
dog sniffed owner's breast cancer

पालतू कुत्ते अपने मालिकों के बहुत ही अजीज होते हैं। वो ना सिर्फ घर भर में जहां मन आए घूमते हैं बल्कि उनके साथ ही बेड पर सोते भी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक इंगलैंड के स्टॉकटन में रहने वाली 46 साल की जोसी कॉनलन चार बच्चों की मां है और अपने बच्चों और कुत्ते के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन वो घर पर आराम कर रही थी। तभी उनका कुत्ता टेड उनके पास आया और उनके पेट और छाती पर खेलने लगा।

वो लगातार जोसी की छाती को अपने पंजे से नोंच रहा था और किसी एक खास जगह ही बार-बार मुंह फिरा रहा था।

हुआ कुछ अजीबोगरीब आभास

dog sniffed owner's breast cancer

ऐसा कोई पहली बार नहीं था जब टेड जोसी के ऊपर घूम-घूम कर खेल रहा था। पर उस दिन एक ही जगह पर जब वो ज्यादा जोर देने लगा, तो जोसी को शक हुआ कि उसकी छाती पर एक अलग सा लंप जैसा उभर आया है।

उसने फौरन ही चेक किया और टेंशन के चलते डॉक्टर को दिखाया। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि जोसी को ब्रेस्ट कैंसर था।

इस बात का पता जोसी को नहीं था। जांच में पाया गया कि जोसी के ब्रेस्ट कैंसर अभी पहले ही स्टेज पर था। उसने सही वक्त में उसे भांपकर जांच करवा ली, वरना वो मारी जाती।

करवा लिया इलाज

dog sniffed owner's breast cancer

खतरनाक स्थिति को बनता देख जोसी ने ब्रेस्ट कैंसर को छोटे ही लेवल में हटवा लिया। कैंसर का वो लंप पांच मिलीमीटर तक बड़ा था।

सर्जरी और कीमोथेरेपी की मदद से उसे हटा लिया गया। उनकी जान बच गई और वो एकदम सुरक्षित हैं। इन सब का कारण वो अपने कुत्ते को मानती हैं।

उनके मुताबिक अगर उनका कुत्ता वैसा ना करता तो वो कभी अपनी छाती को शक में आकर नहीं टटोलती और जांच करवाती। वो चार्ली को अपनी जिंदगी बचाने वाला मसीहा जैसा मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed