{"_id":"5acb234e4f1c1b546b8b4839","slug":"dna-of-doctors-matches-with-his-patients-he-allegedly-used-his-sperm-to-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की शर्मनाक हरकत का खुलासा, खुद के स्पर्म से किया महिला मरीजों को गर्भवती","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
डॉक्टर की शर्मनाक हरकत का खुलासा, खुद के स्पर्म से किया महिला मरीजों को गर्भवती
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 10 Apr 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के एक फर्टिलिटी (प्रजनन) डॉक्टर पर गर्भाधान के लिए अपने ही या अनजाने स्पर्म के इस्तेमाल के मामले में दर्जनों लोगों ने मुक़दमा दर्ज कराया है। डॉक्टर नोरमान ब्रॉविन पर पिछले साल नवंबर में मुक़दमा दर्ज कराया गया था। एक डीएनए टेस्ट में पता चला था कि नोरमान अपनी ही मरीज़ की बेटी के पिता हैं।
इसके अलावा 11 अन्य लोगों ने दावा किया है कि नोरमान ही उनकी संतान के जैविक पिता हैं। नोरमान के ख़िलाफ़ 50 लोगों के एक समूह ने शिकायत की है कि उनकी संतान का डीएनए उस स्पर्म के डीएनए से अलग है जिसका उन्होंने चुनाव किया था।
डॉक्टर के ख़िलाफ़ ऐसी शिकायतें 1970 के दशक तक जा रही हैं। ये मामले दो फर्टिनिटी क्लिनिक के हैं- ओटावा और ओंटारियो। डॉ ब्रॉविन के वकील केरॉन हैमवे ने नए आरोपों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

डीएनए टेस्ट में पता चला है जो कि 11 लोग फर्टिलिटी क्लिनिक गए थे उन्होंने अपनी संतान का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि गर्भाधान में डॉक्टर ने अपने ही या किसी और के स्पर्म का इस्तेमाल किया था एक और मामले में पता चला है कि 16 अन्य लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि उनकी संतान का जैविक पिता कोई और है। हालांकि वकीलों का कहना है कि इनके जैविक पिता का पता नहीं है।
इसके अलावा 35 और लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने जिस स्पर्म का चुनाव किया था उससे उनकी संतान का डीएनएए मैच नहीं कर रहा है। नवंबर में यह मामला तब सामने आया था जब डेनियल और डेविना डिक्सन के साथ उनकी बेटी रिबेका ने डॉक्टर के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। इस परिवार ने अपनी बेटी रिबेका का डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि उनकी बेटी का जैविक पिता ख़ुद डॉक्टर नोरमान हैं।
इस परिवार ने 1989 में डॉ नोरमान से गर्भाधान को लेकर संपर्क किया था और ठीक एक साल बाद रिबेका का जन्म हुआ था। डेविना को शक रिबेका की भूरी आंखों से हुआ क्योंकि डिक्सन की आंखें नीली हैं।