यहां नौजवान स्त्रियों की लाशों को कब्र से निकालकर करते हैं शादी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी तो इसलिए की जाती है कि आगे आने वाले वक्त को किसी एक हमसफर के साथ बिताया जा सके। शादी होने पर दूसरे पार्टनर को पहले को बेटर हाफ भी माना जाता है।
पर क्या आपने कभी सुना है कि शादी जैसी चीज किसी नौजवान जिंदा इंसान की जगह किसी लाश से की जाए? नहीं ना!
डेली मेल में छपी खबर कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताती है जो मरे हुए लोगों से शादी करते हैं। चीन में अपनाई जाने वाली ये प्रथा भूतिया शादी या यूं कहें कि गोस्ट मैरिज कहलाती है।
क्या है गोस्ट मैरिज?
दुनिया के किसी भी प्रांत में आप चलें जाएं, शायद ही कोई ऐसी जगह होगी जहां के लोगों की कोई मान्यता ना हो। फिर चाहें वो अंधविश्वास हो या फिर कुछ और, लोग उसका पालन जरूर करते हैं।
चीन में सदियों से भूतिया शादी करने की परंपरा का लोग पालन करते हैं। ऐसे लोग अंधविश्वासी कहलाते हैं और चोरी-छुपे इस काम को अंजाम देते हैं।
इस तरह की शादी करने के लिए वो नौजवान मर चुकी लड़कियां या स्त्रियों की दफन हुई लाशों को गुप-चुप तरीके निकलाते हैं और इसके बाद उसकी शादी अपने घर के बेटे से करवाते हैं।
वो ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से उनकी घर में संपत्ति, अच्छी किस्मत और वंश के चलते रहने की कृपा होती है।
पकड़ा गया लाशों को चुराता गैंग
चीन में अब इस अजीबोगरीब परंपरा पर बैन लग चुका है। कानून ऐसे लोगों को कड़ी सजा देती है जो कब्र से लाशों को निकालकर उनकी शादी अपने घरों के लड़कों से करवाते हैं।
यही नहीं, ये पूरा एक बिजनेस है जिसका नेटवर्क चीन में फैला हुआ है। चोर इन लाशों को उखाड़ते हैं और उसे कई बार कई जरूरतमंद अंध्रविश्वासी लोगों को बेचते हैं।
एक ही लाश कई बार बिकने से चोरों को भी बहुत फायदा होता है। हाल ही में चीन की पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग का भंडाफोड किया।
चीन के जुए काउंटी में रहने वाले एक चोर जैंग लिन्हई को लाशों की चोरी करते पकड़ा गया और उसने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। अभी वो जेल में ही है।