24 साल की बेटी पर मां-बाप ने ढाया ऐसा कहर, कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार करने की कोई मां-बाप अपनी ही बेटी को इतनी बड़ी भी सजा दे सकते हैं, देखकर हैरत होती है। मिरर के मुताबिक ये मामला चीन के हुबे प्रांत के जिनजांग का है।
यहां एक टूटे से पुराने से घर में एक 24 साल की युवती को पाया गया। जांच की तो पता चला कि वो पिछले छह सालों से उसकी टूटे-फूटे घर में रहती है।
बदहवास सी स्थिति में रहने वाली ये लड़की जैंग की है जिसे उसके मां-बाप ने वहां बंद करके रखा था। इस बात का खुलासा 50 साल की चाउ जेन ने किया है। उन्होंने इस लड़की की तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी।
मां-बाप ने ढाया कहर
पुलिस अभी भी इस बात की जांच कर रही है ठीक-ठाक मामला क्या है। उन्हें पता चला कि छह साल पहले साल 2009 में अभी 24 साल की जैंग का एक ब्वॉयफ्रेंड था।
उसके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में जब जैंग के मां-बाप को पता चला तो ब्वॉयफ्रेंड से अलग करने के लिए अपनी ही बेटी को एक दूर टूटे-फूटे कमरे में लॉक कर दिया।
लड़की के माता-पिता को इस क्षेत्र में काफी दबदबा है, इसलिए लोगों ने जानते हुए भी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इधर लड़की ने मां-बाप ने अफवाहें उड़ा दी कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और इसलिए उसे वहां छोड़ दिया गया है।
हटा ली गई तस्वीरें
इस बात का पता नहीं चल पाया है कि मामले के खुलासे के बाद से लड़की का क्या हाल है। इस बात को भी अभी तक क्लेम नहीं किया गया है कि वो वाकई में मानसिक रूप से विक्षिप्त है या नहीं।
चीनी सरकार के हिसाब से किसी की कोई भी तस्वीरें ऐसे वायरल नहीं की जा सकती, इसलिए सोशल साइट्स से इन्हें हटा लिया गया।
वहीं जिस औरत ने इन तस्वीरों को जारी किया वो काफी खुश है कि उसने एक अच्छा काम किया। साथ ही बताया कि वो ऐसा करने के लिए मजबूर थी क्योंकि लोकल अथॉरिटी ने उनकी मदद करने से इंकार कर दिया था।