फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   daughter born after 100 years in the family

हैरतअंगेज! इस परिवार में 100 सालों बाद पैदा हुई बेटी

Sat, 27 Sep 2014 10:52 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
daughter born after 100 years in the family

हमारे देश में आज भी कई जगह परिवारों में लड़कों की चाहत इतनी ज्यादा होती है कि वो या तो लड़की के पैदा होते ही उसको मार डालते हैं या फिर उसके जन्म पर कुछ खास खुश नहीं होते हैं।

विज्ञापन


मिरर
में छपी के मुताबिक इंगलैंड के एक परिवार में सौ सालों बाद एक बेटी की किलकारियां गूंज रहीं हैं। वो पैदा हुई तो जैसे सबका सपना पूरा हो गया। सिल्वरटन परिवार की पिछली चार पुश्तों में सिर्फ लड़के ही पैदा हो रहे थे।
विज्ञापन


आपको जानकर हैरानी होगी कि इस परिवार में 1913 से अब तक 16 लड़कों ने जन्म लिया। परिवार में एक मुद्दत से लोगों को इसका इंतजार था कि कोई बेटी भी जन्मे, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का नाम है पॉपी

daughter born after 100 years in the family

100 सालों बाद पैदा हुई बेटी का नाम पॉपी है। पॉपी के पिता का नाम जेरेमी सिल्वरटन है और उनकी पत्नी का नाम डैनियल एंड्रीउज है। इस परिवार में पिछली जो लड़की पैदा हुई थी वो 101 सालों पहले हुई थी। उस वक्त ब्रिटेन में किंग जॉर्ज सिक्‍स्‍थ का राज था।

आप इसे कोई संयोग कहें या फिर भगवान की मर्जी, लेकिन सिल्वरटन परिवार में जितनी भी बहुएं आई, किसी को भी बेटी नहीं हुआ। इस घर में हर जगह इतने ज्यादा पुरूष हो गए कि उन्हें लड़की के होने की इच्छा सताने लगी।

सिल्वरटन परिवार में जन्मी बच्ची पॉपी बहुत ही खुशी के साथ स्वागत की गई। उसके सभी भाई और चाचा खूब खुश हैं। वो कह रहें हैं पॉपी को अपनी जिंदगी अपने ढ़ंग से जीने का अधिकार होगा।

करवाया था अल्ट्रासाउंड

daughter born after 100 years in the family

जब डैनियल प्रेगनेंट हुई तो सभी की इच्छा तो थी कि बेटी पैदा हो, लेकिन परिवार के रिकॉर्ड की देखकर किसी को अंदाजा नहीं था कि बेटी हो जाएगी।

डैनियल से रहा नहीं गया और उसने अपना अल्ट्रासाउंड करवा ही लिया। डॉक्टरों ने जब सिल्वरटन फैमिली को बताया कि डैनियल के पेट में एक बेटी ने जन्म लिया है।

उसके बाद तो जो खुशी के लहर दौड़ी कि कहने क्या। ये पूरी घटना अपने आप में एक अचंभा है और उतना ही रोचक भी।   
इसके बाद ये तो तय है कि पॉपी अभी से ही सबकी दुलारी है। उसके चाहनेवाले अभी से ही कई लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed