हे भगवान! ऐसा डरावना पालना कि बच्चा बस रोता ही रह जाए
आपने मां-बाप को उनके पैदा हुए बच्चों के लिए एक से एक बढ़िया पालना खरीदते देखा होगा। ऐसा पालना जिसमें बच्चा खुश रहे, लेटकर शांत रहे और जगने पर उसकी में लगी कई चीजों से खेलता भी रहे।
मिरर के मुताबिक इस पिता ने जो हैरतअंगेज काम किया उससे आप और हम क्या, हालिया जन्मा कोई भी बच्चा तक डर जाए।
इस बच्चे का नाम माइकल जोसफ मिनलाशियो है और उसे इस बात का पूरा हक है कि वो दूसरे बच्चों से ज्यादा रो सके।
वजह उसका खतरनाक पालना जिसमें आखें खोलते ही सामने एक बड़ा सा शार्क आपने सामने मुंह उंगघाए खड़ा रहता है।
अंकल की मनमानियां
इस बच्चे के एक अंकल दरअसल स्टीवन स्पीलबर्ग निर्देशित हॉलिवुड फिल्म जो किलर शार्क पर आधारित थी, उसके बड़े दीवाने हैं।
मूवी में शार्क के खूंखार दांत इतने पसंद हैं कि उन्होंने अपने भाई के बेटे के जन्म पर खुद से उसके लिए एक खास पालना तैयार किया।
इस पालने में बच्चे को लिटाकर उन्होंने फेसबुक पर फोटो शेयर की और लिखा कि महीनों से वो ऐसा करने के फिराक में थे।
उन्हें पालने को समुद्र के नजारे में पूरी तरह से तब्दील कर अपनी सोच के मुताबिक बिठाने में बड़ा मजा आया।
पर दो महीने का बच्चा, जायज रूप से जब-जब इसमें लेटा, तब-तब बस रोता ही रहा। वजह- आप समझ गए।