मोटापा बना वरदान, अदालत ने सजा देने से कर दिया इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी आपने सुना है कि कोई व्यक्ति जिसे शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में कोर्ट में पेश किया गया हो और कोर्ट ने उसे सजा देने से मना कर दिया हो। एक ट्रक ड्राइवर के साथ ऐसा हुआ है। 36 वर्षीय जारसोलॉ वीच को कोर्ट ने सजा देने से इंकार कर दिया क्योंकि उनका वजन ज्यादा था।
215 किलो के जारसोलॉ को कार के पहियों पर पड़ा हुआ पाया गया था उन्होंने चार बीयर और एक वोदका पी थी। इसके बाद जारसोलॉ को इंग्लैंड के यॉर्क के मैजिस्ट्रेट का सामने पेश किया गया। जब अपने केस की सुनवाई के लिए वह 6 जून को कोर्ट नहीं पहुंचे तो कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरंट जारी कर दिया।
जारसोलॉ को पुलिस गार्ड ने पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। वीच कम इंग्लिश बोलते है, उन्होंने वकील को बताया कि उनको बढ़े हुए वजन की वजह से चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। वकील ने जब यह बात डिस्ट्रिक्ट बैंच के जज एड्रियन को बताई तो जज ने कहा,'यह बहाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।'
वीच कार के पहियों पर नशे में धुत पड़े मिले थे
जज ने कहा,'क्या जारसोलॉ अपने घर से 24 किलोमीटर दूर कोर्ट ट्रेन या टेक्सी से नहीं आ सकते थे।' केस को पोलिश इंटर्प्रेटर न होने की वजह से स्थगित कर दिया गया। प्रॉसिक्यूटर साइमन ऑस्टलर ने कोर्ट को बताया,'वीच को चलने में काफी परेशानी होती है पर यह पर कोर्ट में हाजिर न होने पाने के लिए यह उचित तथ्य नहीं है।'
वकील ने आगे कहा,'वीच अपने स्थानीय गांव के बाहर दुकान पर पार्क्ड की गई कार के पहियों पर नशे में धुत पड़े मिले थे।' जब ब्रेथ टेस्ट किया गया तो उन्हेंने 68 माइक्रोग्राम अल्कोहल लिया हुआ था जबकि कानून केवल 35 माइग्राम है।
उनकी कार की चाबी भी नीचे पड़ी हुई थी और वीच ने बताया था कि रात की शिफ्ट में काम खत्म करने के बाद उन्होंने चार पिंट बियर और एक ग्लास व्हिसकी पी थी। पर उन्होंने कहा था कि सुबह नौ बजे उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया था और दोपहर 2 बजे तक उन्होंने कार ड्राइव भी नहीं की थी। घर की लाइट का टॉपर-अप कराने के लिए ही केवल वह घर से निकले।
दोबारा सामने आए तो दोबारा ऐसा चांस नहीं मिलेगा
इंटर्प्रेटर के जरिए वीच ने आगे कहा,'मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर मेरे वजन जितना कोई व्यक्ति इतना ड्रिंक करेगा तो वह कभी ओवर लिमिट नहीं हो सकता। जब मैनें दुकान के बाहर कार पार्क की फोन पर मेरा एक्स वाइफ के साथ झगड़ा हो गया था। उसके बाद मैंने वोदका की छोटी बॉतल पी ली और मुझे झपकी आ गई।इसके बाद मुझे बस इतना याद है कि पुलिस ने मुझे उठाया।'
जारसोलॉ वीच ने ड्रिंक करके गाड़ी चलाने से इंकार किया है और हालांकि वीच ने कोर्ट की सुनावाई की तारीख पर हाजिर न होने की बात को माना है। उन्होंने कोर्ट से कहा मैंने शराब पी कर कार नहीं चलाई, अगर मेरे लाइसेंस जब्त कर लिया गया तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
कोर्ट ने वीच पर 40 हजार रुपए का फाइन लगाया और उनके लाइसेंस को 10 पेनल्टी पॉइंट्स दिये, मगर कोर्ट ने लाइसेंस पर प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा अगर आप दोबारा हमारे सामने आते हैं तो आपक दोबारा ऐसा चांस नहीं मिलेगा।