गुजरात के बूढ़े दंपति ने 180 करोड़ की जायदाद दी दान, चले वृद्धाश्रम
बडीबिट्स के मुताबिक 97 साल के नरोत्तम भाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबेन 84 साल की हैं। वो नि:संतान थे। पर, कमाई इतनी कि कई गांवों का एक साथ भला कर सकें।
अब वृद्धाश्रम में जा चुके इस दंपति ने लोगों की भलाई के लिए ऐसा काम किया। उनके मुताबिक वो अपनी संपत्ति को किसी भले काम के लिए इस्तेमाल होता देखना चाहते हैं।
अपने अंतिम संस्कार की कर ली व्यवस्था
इस बूढ़े जोड़े को बस अब अपनी मौत का इंतजार है। ताकि मरने के बाद इनका अंतिम संस्कार ठीक तरीके से हो जाए, इसलिए दोनों ने पहले ही 50 हजार रुपए अलग कर जमा कर दिए हैं।
लक्ष्मीबेन का कहना है कि वो जब छोटी थी तो केवल चौथी कक्षा तक पढ़ पाई थी। वो नहीं चाहती कि आज के मॉडर्न जमाने में उनके गांव की बच्चियां पढ़-लिख ना सकें।
दंपति चाहता है कि वो जिस गांव से हैं, उस गांव से हैख् किसी तरह से उसका विकास हो जाए। उन्होंने पहले भी अपनी बड़ी सी जायदाद से स्कूल बनवा चुकें हैं।