फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird Stories ›   couple commited suicide in five star hotel

स्टाइल से मरने की ख्वाहिश, फाइव स्टार होटल में सुसाइड

Wed, 12 Aug 2015 12:37 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
couple commited suicide in five star hotel

अगर आप सोचते हैं कि साथ जीने मरने की कसम खाने वाले औऱ एक दूसरे के साथ दम तोड़ने वाले सिर्फ फिल्मों या कहानियों में होते हैं तो आप गलत हो सकते हैं क्योंकि एक जोड़े ने एक दूसरे के लिए अपना प्यार साबित करते हुए एक साथ जान दे दी।

विज्ञापन


मिरर की खबर के मुताबिक इंगलैंड के बर्कशायर के रहने वाले लोरेन ग्रांट और डेविड ब्राउन 40 सालों से एक दूसरे के साथ थे। लेकिन 57 साल की लोरेन ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थी और उसके पास सिर्फ छ: महीने ही बचे थे।
विज्ञापन


डेविड के लिए उसके बिना रहना मुश्किल था इसलिए दोनों ने फैसला किया कि वो एक साथ अपनी जान देंगे। लेकिन मौत को भी उन्होंने शानदार तरीके से गले लगाया।

इस जोड़े ने एक पांच सितारा होटल का सबसे मंहगा कमरा बुक किया और उसी में आत्महत्या कर ली। यही नहीं, उन्होंने मरने से पहले एक नोट भी लिख कर छोड़ा कि वे शान और स्टाइल से मरना चाहते हैं इसलिए होटल के सबसे मंहगे कमरे में आत्महत्या कर रहे हैं। इस कमरे की एक रात की कीमत 35800 रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रह सकते थे एख दूसरे से अलग

couple commited suicide in five star hotel

डेविड ने अपने परिवार वालों को चिट्ठी लिख कर भी कहा था कि वह लोरेन के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता। लोरेन ने पहले भी यह डर जाहिर किया था कि कहीं ऐसा न हो कि उनकी कहानी भी रोमियो जूलियट की तरह हो जाए। एक की मौत के बाद दूसरे को सारी जिंदगी अकेले रहना पड़े।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर पीटर बेडफॉर्ड का कहना है,''पूरे सीन को देख कर और नोट पढ़ कर यहीं समझ आता है कि यह जोड़ा पूरे प्लान के साथ आया था और इनका मकसद साफ था।

लोरेन ऐसी बीमारी से जूझ रही थी जो सही नहीं हो सकती थी, उसके पास बहुत कम समय बचा था और वह बहुत दर्द में रही होगी। डेविड उसके बिना नहीं रहना चाहता था।''

उन्होंने प्लान बनाया और उसे पूरा किया। नोट में यह भी लिखा था कि उनकी मौत के बाद किससे संपर्क किया जाए लेकिन उन्हें बचाने या दोबारा जिंदा करने की कोशिश न की जाए। यहीं नहीं, उन्होंने नोट में यह भी लिखा है कि उन्हें किसी भी हालत में अलग न किया जाए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उनके शरीर में प्रिस्क्रिप्शन गोलियों का बहुत मात्रा थी यानि उन्होंने गोलियां खा कर ही आत्महत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed