हे भगवान! अपनी बोरियत मिटाने के लिए ले ली दोस्त की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम सभी जब कभी बोर होते हैं तो बोरियत मिटाने के लिए वो काम करते हैं जो हमको पसंद होता है।
लेकिन इन लड़कों ने अपनी बोरियत मिटाने के लिए जो किया उसे सुनकर तो कोई भी खौफ खा जाए।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के हुबई प्रांत में छोटे बच्चों को अपना एक ग्रुप था जो रोज शाम को साथ में खेलते थे। उनकी उम्र नौ से ग्यारह साल तक की थी और वो 11 बच्चे थे।
हो गए थे बोर
जांगजियाको नाम के शहर की सड़क पर ये बच्चे बहुत बोर हो रहे थे। उन्होंने अपनी बोरियत मिटाने के लिए ताई नाम के लड़के को पीटने की सोची।
इसके बाद उन्होंने ताई को बुलाया और सड़क पर ही उसकी धुनाई शुरू कर दी। उन बच्चों ने उसे पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
हालत इतनी बिगड़ गई कि ताई को फौरन अस्पताल ले जाना पड़ा।
मर गया वो
पीटने वाले सभी बच्चों से पुलिस ने बात की और उन्होंने ताई की मारने की बात कबूल ली है।
ताई के पिता ने पुलिस को बताया कि वो सभी लड़के कॉलोनी के बदमाश लड़कों में गिने जाते हैं और उन्हें ताई बिल्कुल नहीं पसंद था। ताई के प्रति अपना गुस्सा निकालने के लिए ही उन्होंने उसे मार डाला।
ऐसी अजीबोगरीब घटनाओं की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें