बिल्ली ने दिया पिल्ले को जन्म, स्तब्ध वैज्ञानिक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के जूजू प्रांत में रहने वाले 74 साल के पेंशनर जिया वेनुआन अब विज्ञान की दुनिया से जवाब चाहते हैं। एक्प्रेस के मुताबिक जिया इस बात से हैरत में है कि उनकी बिल्ली ने एक पिल्ले को जन्म कैसे दिया?
उन्होंने बताया कि अपनी बिल्ली न्यू न्यू को पड़ोस के दोस्त के घर में रहने वाले बिल्ले के साथ मेटिंग के लिए दो दिनों तक छोड़ा था। उन्होंने एक पिंजड़े में दोनों को कैद कर दिया था।
जिया ने इस बात से बिल्कुल नकार दिया है कि उन्होंने न्यू न्यू को कभी भी किसी कुत्ते के साथ मेटिंग करवाया था।
थोड़ा सा है शक
न्यू न्यू को इस बात का शक है कि उनकी बिल्ली की मेटिंग गलती से कभी कुत्ते के साथ ना हो गइ हो।
वो खुद इस हरकत के बाद से दंग हैं।
वैज्ञानिकों से ऐसा होने के पीछे के कारणों को पूछ रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने हांलाकि बताया कि कुत्ते और बिल्ली के बच्चे हों, ऐसा हो नहीं सकता। जांच अभी भी जारी है।